मनोरंजन

Kapil Sharma: दो पैग चढ़ाकर अमिताभ बच्चन से मिलने पहुंचे कपिल शर्मा, मिली थी ये बड़ी नसीहत

मनोरंजन :- सबको हंसाने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा आज इतने मशहूर हो गए हैं कि उनकी कॉमेडी के लिए बच्चा बच्चा उनको जानने लगा है. पिछले काफी लंबे समय से कपिल शर्मा Comedy के जरिए अपने फैंस का एंटरटेनमेंट कर रहे हैं. अब तो वह एंटरटेनमेंट के साथ- साथ Movies में भी नजर आने लगे हैं. हाल ही में कपिल शर्मा की नई फिल्म जविगाटो रिलीज हुई है, जोकि एक सेंसिटिव मुद्दे पर बनाई गई है. Film के प्रमोशन के दौरान कपिल शर्मा ने अपने जीवन से जुड़े कई इंसिडेंट के बारे में चर्चा की.

kapil sharma

फिल्म के प्रमोशन के दौरान हुए इंसिडेंट के बारे में की चर्चा

कपिल शर्मा ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान हुए इंसीडेंट के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि उन्हें अपनी Film के लिए अमिताभ बच्चन से वॉयसओवर करवाना था जिस कारण उन्होंने बिग बी से WhatsApp पर मैसेज करके Help मांगी. बिग बी कपिल शर्मा की सहायता के लिए तैयार हो गए और वॉयस ऑवर के लिए स्टूडियो पहुंचे तो कपिल शर्मा शर्म के मारे उनके सामने नहीं जा पा रहे थे. क्योंकि उस समय वे Anxiety का शिकार हो गए है.

एंजाइटी के कारण रहते थे लोगों से दूर दूर 

इसके अलावा कपिल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें Anxiety होने के कारण वे लोगों से काफी दूर दूर रहने लगे थे. परंतु जब अमिताभ बच्चन Voice ऑवर के लिए आए तो उनका इतनी बड़ी शख्सियत के सामने आना थोड़ा मुश्किल हो रहा था जिस वजह से वे Drink करके बिग बी के सामने गए. Anxiety के चलते वे अच्छे से अमिताभ बच्चन का स्वागत भी नहीं कर पाए, जिसका उन्हें बाद में बेहद अफसोस हुआ, और उन्होंने WhatsApp पर मैसेज भेजकर बिग बी से माफी मांगी. Studio में कपिल शर्मा ने बिग बी को वॉयस गिन्नी से भी मिलवाया.

बिग बी से मिला हौसला 

इसके बाद कपिल शर्मा ने बताया कि जब उन्हें इस बात अफसोस हुआ तो उन्होंने तभी व्हाट्सएप पर मैसेज के जरिए बिग बी से माफी मांगी. तब बिग बी ने उनको हौसला देते हुए एक मैसेज लिखते हुए कहा कि जीवन में चुनौतियां आती रहती हैं परंतु हमें इन चुनौतियों का डटकर सामना करना चाहिए और जीवन में आगे बढ़ना चाहिए. बिग बी के द्वारा दिए गए इस मैसेज ने उनपर काफी प्रभाव छोड़ा, जिस कारण उनके अंदर की Anxiety दूर होने के साथ- साथ उन्हें पॉजिटिविटी भी मिली. कपिल शर्मा के लिए यह एक काफी बेहतरीन अनुभव रहा है.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे