मौसम

हरियाणा में आज से 3 दिन बारिश का अलर्ट, धूल भरी आंधी के होगी तेज बारिश

चंडीगढ़ :- हरियाणा में पिछले कई दिनों से तेज गर्मी पड़ रही थी और तापमान लगातार बढ़ रहा था। कई जिलों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चला गया था। लेकिन अब मौसम में बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

barish 8

बारिश कब और कहां होगी?

1 मई को बारिश:
पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में बारिश होने के आसार हैं।
शुष्क रहेंगे: जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और मेवात में मौसम शुष्क रहेगा।

2 मई को बारिश:
प्रदेश के 18 जिलों में बारिश की संभावना है, जिनमें भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात भी शामिल हैं।
शुष्क रहेंगे: सिरसा, फतेहाबाद, जींद और हिसार।

3 मई को पूरे हरियाणा में बारिश के आसार हैं।

  • पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में 25-50% संभावना।

  • बाकी जिलों में 25% तक बारिश हो सकती है।

तापमान में गिरावट दर्ज

  • बुधवार को हरियाणा में औसतन 1.7 डिग्री तापमान गिरा।

  • सिरसा सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 40.4°C दर्ज हुआ।

  • सिरसा में तापमान 1.8 डिग्री गिरा।

  • पलवल में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई, जहां तापमान 1.3 डिग्री बढ़कर 38.3°C हो गया।

अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सलाह दी है कि वे मौसम का ध्यान रखें, खासकर बारिश और तेज हवाओं के दौरान सावधानी बरतें।

Author Komal Tanwar

नमस्कार मेरा नाम कोमल तंवर है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे