नई दिल्ली
इस दिन भारत में एंट्री करने जा रहा है मानसून, किसानों की हो जाएगी चांदी
नई दिल्ली :- भारत में मानसून जल्दी आ सकता है, और इसकी गति सामान्य से तेज हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार मानसून पहले ही भारत में आ सकता है। इसके लिए मौसम के पैटर्न में बदलाव आ रहा है और कुछ विशेष तरंगे भी इसकी गति को बढ़ा सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मई के मध्य तक बारिश शुरू हो सकती है। 13 मई तक मानसून की पहली बारिश हो सकती है, और फिर मई के आखिरी हफ्ते में यह केरल पहुंचेगा। उसके बाद भारत के बाकी हिस्सों में भी बारिश होगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मानसून जल्दी आता है तो इससे किसानों को अपनी फसलें समय पर बोने का मौका मिलेगा और जलाशयों में पानी भरने में भी मदद मिलेगी।

