Haryana News

अंबाला में 2 बच्चों की मां को लेकर भागा युवक, 20 हजार कैश- गहने भी ले गई साथ

अंबाला :- समय के साथ- साथ लोगों के रिश्ते भी कमजोर होते जा रहे है. कही पत्नी पति का साथ छोड़ देती है तो कही पति पत्नी का साथ छोड़ देता है. आजकल ऐसी खबरें प्रतिदिन News पेपर की Headline में कहीं न कहीं देखने को मिल ही जाती है. वही एक ऐसी ही खबर अंबाला जिले से सामने आ रही है जहां पर एक युवक 2 बच्चों की मां को लेकर भाग गया. महिला जाते- जाते घर से 20,000 रुपये कैश और सोने- चांदी के जेवरात भी साथ ले गई. इसके अलावा महिला अपने दोनों बच्चों को भी अपने साथ ले गई.

sadhi

काम के सिलसिले से गया हुआ था बाहर 

पत्नी के भागने की खबर पता लगते ही पति ने महिला और आरोपी युवक के खिलाफ Police थाने में शिकायत दर्ज करवा दी. उसने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी शादी 4 December 2017 को हुई थी और अब उनके 2 बेटे भी हैं. उसने बताया कि वह 1 February को काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था, उसकी पत्नी ने फोन करके बताया कि वह अपने मायके जा रही है. उसने मना किया तो उसकी पत्नी ने फोन काट दिया, और दोबारा Phone करने पर उसकी पत्नी का फोन बंद आने लगा.

रिश्तेदारों ने दी पत्नी के भागने की सूचना  

इसके बाद शिकायतकर्ता ने बताया कि पत्नी का फोन ना मिलने पर जब उसे Tension होने लगी तो उसने अपने चाचा के पास फोन करके अपनी पत्नी से बात करवाने के लिए कहा. चाचा ने बताया कि घर पर उसके दोनों बच्चे और पत्नी नहीं है. फिर उसने अपनी पत्नी के मायके फोन किया जहां से उसे पता चला कि वह मायके भी नहीं गई. किसी रिश्तेदार ने उसे बताया  कि उसकी पत्नी समालखा गांव निवासी सुनील उर्फ सीना के साथ भाग गई है. जब वह सुनील के घर गया तो उसके पिता सतबीर ने उसे कुछ भी करने की धमकी दी.

बच्चों को साथ लेकर भागी महिला 

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी सुनील के पिता सतवीर उर्फ सता ने उसे धमकी दी और कहा कि ‘तेरे से जो होता है वो कर ले, तू मेरा और मेरे लड़के का कुछ नहीं बिगाड़ सकते’. इसके बाद उसने बताया कि घर का सामान चेक किया तो पता चला कि पत्नी घर से 20,000 रूपये Cash और सोना- चांदी के जेवरात भी साथ ले गई है. सारी बातें सुनने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे