मौसम

Haryana Weather Update: हरियाणा के कई जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Haryana Weather Update :- हरियाणा में मानसून की सक्रियता ने प्रदेश का मौसम पूरी तरह बदल दिया है। बीते 24 घंटों में कई जिलों में तेज बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। रविवार को भी मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।

rain

अंबाला और यमुनानगर में सुबह से ही बारिश

राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में बारिश का दौर सुबह से ही शुरू हो चुका है। अंबाला और यमुनानगर में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है, जिससे सड़कों पर फिसलन और जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग की ओर से करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, पानीपत और सोनीपत में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा पलवल, नूंह, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में हल्की बारिश (25% से 50% तक) की संभावना जताई गई है, जबकि गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, रोहतक, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और पंचकूला में मध्यम बारिश (50% से 75%) हो सकती है।

अगले तीन दिन का अनुमान

  • सोमवार (30 जून 2025): सिरसा, नूंह, पलवल, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में हल्की बारिश संभव है। वहीं फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, झज्जर, चरखी दादरी, रोहतक, फरीदाबाद और गुरुग्राम में मध्यम बारिश हो सकती है। सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

  • मंगलवार (1 जुलाई 2025): सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, जींद, कैथल, रोहतक, चरखी दादरी, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में मध्यम बारिश की आशंका है। वहीं यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत और झज्जर में भारी वर्षा होने की संभावना है।

  • बुधवार (2 जुलाई 2025): सिरसा और फतेहाबाद में हल्की बारिश के संकेत हैं, जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और हिसार में मध्यम वर्षा हो सकती है। इस दिन भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में भारी बारिश के आसार हैं।

लोगों को मिलेगा गर्मी से आराम

लगातार हो रही बारिश से जहां किसानों को राहत मिली है, वहीं आम लोग भी गर्म हवाओं और उमस से निजात पा रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश की रफ्तार और बढ़ सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी।

सावधानी जरूरी: भारी बारिश के चलते कई जिलों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और बिजली आपूर्ति बाधित होने की संभावना है। ऐसे में नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम विभाग के अपडेट पर ध्यान दें और आवश्यक सावधानी बरतें।

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे Admin@khabriexpress.in पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे