Haryana News: हरियाणा बस यात्रियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब इतने रूपए सस्ती मिलेगी टिकट
चंडीगढ़ :- हरियाणा रोडवेज से यात्रा करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। गोहाना से जींद के बीच चलने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसों में अब यात्रियों को पहले की तुलना में कम किराया देना होगा। इस रूट का किराया 50 रुपये से घटाकर अब 45 रुपये कर दिया गया है। परिवहन विभाग की ओर से सभी कंडक्टरों को नए संशोधित किराए को तुरंत लागू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
टोल हटने से कम हुआ किराया
गोहाना से जींद की दूरी लगभग 45 किलोमीटर है और पहले यह मार्ग लुदाना के पास स्थित टोल प्लाजा से होकर गुजरता था। इसी कारण यात्रियों से 5 रुपये अतिरिक्त वसूले जाते थे और कुल किराया 50 रुपये था। लेकिन अब सोनीपत-जींद ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे पर नया टोल प्लाजा बन जाने के बाद पुराने रूट से टोल हटा दिया गया है। इस कारण से किराए में दोबारा संशोधन किया गया और मूल किराया 45 रुपये कर दिया गया।
अन्य स्टेशनों का नया किराया
गोहाना से जींद के बीच पड़ने वाले गांवों और स्टेशनों का किराया भी घटा दिया गया है। पहले सभी स्टेशनों पर 5 रुपये का अतिरिक्त टोल चार्ज जोड़ा जाता था, जिसे अब समाप्त कर दिया गया है।
स्टेशन | नया किराया (₹) |
---|---|
गोहाना से बुटाना | ₹10 |
जींद से पिंडारा, रधाना | ₹5 |
सिंधवी खेड़ा, निडानी | ₹10 |
निडाना मोड़, ललित खेड़ा | ₹15 |
लुदाना | ₹20 |
भंभेवा | ₹25 |
खेड़ा-खेड़ी | ₹30 |
गोहाना से जींद | ₹45 |
इस रूट पर 20 से अधिक गांव पड़ते हैं, जहां के निवासी इस निर्णय से सीधे तौर पर लाभांवित होंगे। खासकर दैनिक यात्रा करने वाले, छात्र-छात्राएं और कामकाजी लोग अब रोजाना के सफर में पैसे बचा पाएंगे। परिवहन विभाग को उम्मीद है कि किराया घटने से इस रूट पर यात्रियों की संख्या में इजाफा भी देखने को मिलेगा।