मौसम

Weather News: आज हरियाणा के इन 15 जिलों में झमाझम बारिश, भिवानी-करनाल समेत 8 जिलों में मौसम सुहावना

हिसार :- हरियाणा में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि कुछ जगहों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। सोनीपत में तो हालात ऐसे हो गए कि वहां पहुंचे खेल मंत्री गौरव गौतम को स्टेडियम में पानी भर जाने के कारण जूते उतारकर चलना पड़ा।

barish 7

15 जिलों में यलो अलर्ट, कई जगह बादल छाए

मौसम विभाग (IMD) ने हरियाणा के 15 जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल हैं। वर्तमान में भिवानी, फतेहाबाद, करनाल, सोनीपत, झज्जर, कैथल, पंचकूला और कुरुक्षेत्र में बादल छाए हुए हैं, जबकि रोहतक, अंबाला, यमुनानगर, फरीदाबाद और हिसार जैसे जिलों में मौसम साफ है।

अब तक सामान्य से 27% ज्यादा बारिश

IMD की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल हरियाणा में अब तक 86.5 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि सामान्यत: इस अवधि में 68 मिमी बारिश होती है। यानी अब तक राज्य में 27% अधिक वर्षा हो चुकी है।

बारिश से बदला तापमान, महेंद्रगढ़ सबसे गर्म

बारिश के बाद प्रदेशभर में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया। महेंद्रगढ़ में सबसे अधिक 3°C की बढ़ोतरी हुई और अधिकतम तापमान 35.8°C दर्ज किया गया। वहीं, कुरुक्षेत्र में सबसे अधिक गिरावट 0.9°C की रही और वहां का तापमान 32.6°C तक गिर गया।


अगले तीन दिन का मौसम पूर्वानुमान

6 जुलाई:

  • 75-100% बारिश: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात

  • 50-75% बारिश: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी

7 जुलाई:

  • 75-100% बारिश: वही 12 जिले जैसे 6 जुलाई

  • 50-75% बारिश: वही 10 जिले जैसे 6 जुलाई

8 जुलाई:

  • 75-100% बारिश: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात

  • 50-75% बारिश: कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर

  • 25-50% बारिश: हिसार, सिरसा, फतेहाबाद

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे