हरियाणा में फिर से कटे 6.5 लाख BPL राशन कार्ड, इस महीने से बंद होगा मुफ्त राशन; देखें पूरी सूची
झज्जर :- हरियाणा में अगर आप बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) श्रेणी में आते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। पिछले तीन महीनों में सरकार ने राज्य के 6.36 लाख से ज्यादा परिवारों को बीपीएल लिस्ट से बाहर कर दिया है। वजह ये है कि इन परिवारों की सालाना आमदनी अब 1,80,000 रुपये से ज्यादा हो गई है, इसलिए अब उन्हें गरीबों की श्रेणी में नहीं रखा जाएगा। सरकार की तरफ से साफ कर दिया गया है कि अगस्त महीने से इन परिवारों को मुफ्त राशन नहीं मिलेगा। खाद्य आपूर्ति विभाग ने जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके मुताबिक 30 जून 2025 तक हरियाणा में अब केवल 46.14 लाख परिवार ही बीपीएल की लिस्ट में बचे हैं।

सबसे ज्यादा राशन कार्ड कहां-कहां कटे?
अप्रैल में राज्य में बीपीएल परिवारों की संख्या करीब 52.50 लाख थी, जो जून के अंत तक घटकर 46 लाख के आसपास रह गई। यानी सिर्फ तीन महीने में 6 लाख 36 हजार से ज्यादा कार्ड रद्द हो गए। फरीदाबाद जिले में सबसे ज्यादा राशन कार्ड रद्द किए गए हैं – 20,266। इसके बाद पानीपत (15,502) और करनाल (15,059) का नंबर आता है।
जिलेवार लिस्ट देखिए – किस जिले में कितने कार्ड कटे
| जिला | कटे हुए कार्ड |
|---|---|
| अंबाला | 14,501 |
| भिवानी | 5,298 |
| चरखी दादरी | 1,568 |
| फरीदाबाद | 20,266 |
| फतेहाबाद | 6,172 |
| गुरुग्राम | 14,301 |
| हिसार | 8,656 |
| झज्जर | 7,715 |
| जींद | 5,593 |
| कैथल | 8,783 |
| करनाल | 15,059 |
| कुरुक्षेत्र | 10,278 |
| महेंद्रगढ़ | 2,768 |
| नूंह | 2,604 |
| पलवल | 4,384 |
| पंचकूला | 2,785 |
| पानीपत | 15,502 |
| रेवाड़ी | 4,412 |
| रोहतक | 9,210 |
| सिरसा | 7,896 |
| सोनीपत | 12,498 |
| यमुनानगर | 10,964 |
अगर आप भी बीपीएल राशन कार्ड धारक हैं, तो एक बार जरूर चेक करें कि आपका नाम अभी भी लिस्ट में है या नहीं। क्योंकि अगर आपकी सालाना आय तय सीमा से ज्यादा हो गई है, तो हो सकता है कि आपका राशन कार्ड भी रद्द कर दिया गया हो और आपको मुफ्त राशन मिलना बंद हो जाए। सरकार का कहना है कि जो भी परिवार अब इनकम क्राइटेरिया में फिट नहीं बैठते, उन्हें सरकारी योजनाओं से बाहर किया जाएगा, ताकि सच में ज़रूरतमंदों को ही फायदा मिल सके।

