मौसम
हरियाणा के इन 10 जिलों में आज बरसेंगे बादल, जानें अगले 2 दिनों का मौसम का हाल
चंडीगढ़ :- हरियाणा में मानसून की दस्तक के बाद से मौसम लगातार बदलता नजर आ रहा है। कहीं तेज बारिश हो रही है तो कहीं उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। इसी बीच मौसम विभाग ने फिर से प्रदेश के कई हिस्सों में खराब मौसम और बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार को भी कई जिलों में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं और तेज बारिश हो सकती है।
इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
IMD चंडीगढ़ के मुताबिक, सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद और पलवल में तेज बारिश हो सकती है। वहीं फतेहाबाद, जींद, रोहतक, झज्जर, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला के कुछ इलाकों में भी अच्छी बारिश के आसार हैं। कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
जानिए आने वाले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
- 19 जुलाई:
पंचकूला, यमुनानगर, हिसार, सिरसा, भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फतेहाबाद, जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात और अंबाला में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। - 20 जुलाई:
पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में तेज बारिश का अनुमान है। वहीं कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में मध्यम बारिश हो सकती है।
कैथल, जींद, रोहतक, भिवानी, दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में हल्की बारिश के संकेत हैं। - 21 जुलाई:
प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।