Weather News: हरियाणा के इन 8 जिलों में आज होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
हिसार, Weather News :- इस साल हरियाणा में मानसून ने अच्छी दस्तक दी है। 21 जुलाई तक राज्य में अच्छी बारिश हुई है और अब मौसम विभाग ने रविवार को उत्तर हरियाणा के चार जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा चार अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 22 जुलाई से एक बार फिर मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी और नमी भरी हवाओं के कारण बारिश बढ़ सकती है। हालांकि इससे पहले, दो दिनों तक हवाओं की गति थोड़ी धीमी रहने के कारण बारिश की तीव्रता कम रहेगी।
शनिवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल जिलों में बारिश हो सकती है, जहां येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत और करनाल जिलों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, वहां लोगों को मौसम की जानकारी पर नजर रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।