Bank Balance Check: इस तरह आपके मोबाइल पर चेक करें बैंक अकाउंट का बैलेंस, यहां से जानिए तीन आसान प्रोसेस
नई दिल्ली, Bank Balance Check :- आज डिजिटल माध्यमों का प्रचलन इतना बढ़ गया है कि इसका उपयोग शिक्षा से लेकर बैंकिंग क्षेत्रो में भी किया जा रहा है. एक वक्त था जब खाताधारकों को अपनी Passbook पूरी करवाने के लिए बैंको में लंबी- लंबी लाइनों में लगना पड़ता था, जिस वजह से हमारा काफी समय बर्बाद हो जाता था. परंतु आज डिजिटल माध्यमो से पासबुक पूरी करवाने के साथ- साथ पैसों का लेनदेन भी आसान हो गया है. आज हमारे काम को आसान बनाने के लिए हमारे पास ATM मशीन आ गई है जो 24/7 हमें सेवा देती है.

वर्ष 2016 में आई एटीएम मशीन
शहरी क्षेत्रों में हमे एक से कई जगहों पर ATM मशीनें मिल जाती है परंतु ग्रामीण क्षेत्रों में अभी ATM मशीन की सर्विसेज पर्याप्त नहीं है. भारत सरकार ने वर्ष 2016 में बैंकिंग प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) की शुरुआत की थी. UPI की शुरुआत ने बैंकिंग क्षेत्र में क्रांति ला दी. UPI के माध्यम से खाताधारक घर बैठे Bank अकाउंट में बची राशि की जांच सकते है, और अपने समय की बचत कर सकते है.
भारत सरकार द्वारा चलाई गई ऐप
यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस की शुरुआत होने के बाद भारत में विभिन्न ऐप Phone-pe, Paytem, Google Pay विकसित की गई. इनका उपयोग शहरों में ही नहीं बल्कि गांव में भी बढ़- चढ़कर किया जा रहा है. लोग घर बैठे ऐप को अपने फोन में Download करके अपना बैलेंस Check कर सकते हैं. साथ ही इन एप्स के माध्यम Online राशि का भुगतान भी किया जा सकता है. आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें ऐप्प का प्रयोग करना नहीं आता आईए जानते हैं कि कैसे इन App का प्रयोग कर सकते हैं.
Phone-pe पर बैलेंस चेक की प्रक्रिया
- सबसे पहले अपने एंड्राइड फोन पर Phone-pe ऐप्प खोलें
- इसके बाद होम पेज पर मनी ट्रांसफर के तहत चेक बैंक बैलेंस Option पर क्लिक करें
- इसके बाद बैंक का चयन करें और अपना UPI और PIN नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं.
Paytem पर कैसे करें बैलेंस चेक
- सबसे पहले अपने एंड्रायड या iOS डिवाइस पर Paytem खोलें
- उसके बाद होम पेज पर बैलेंस एंड हिस्ट्री ऑप्शन पर Click करें
- उसके बाद नीचे स्क्रॉल करें और लेटेस्ट बैंकों में से एक Bank चुनकर चेक बैलेंस पर Click करें
- फिर अपना UPI पिन भरे और सबमिट कर दे.
Goggle-pay पर बैलेंस कैसे चैक करें
- सबसे पहले अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर Google- Pay ऐप खोलें
- इसके बाद स्क्रोल करके चेक बैंक बैलेंस के Option पर क्लिक करें
- इसके बाद बैंकों में से एक बैंक का चयन करें और UPI पिन भरकर उसे सबमिट कर दे.
