योजना

Haryana Ladli Yojana 2023: प्रदेश सरकार दे रही है बेटियों को 5000 रूपये, इस प्रकार उठाए योजना का लाभ

चंडीगढ़ :- हरियाणा सरकार की तरफ से प्रदेश के नागरिकों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है. खास तौर पर राज्य की बेटी और महिलाओं के लिए CM मनोहर लाल खट्टर की सरकार कई स्तरों पर कार्य कर रही है. अगर आपके परिवार में भी बेटी है, तो Government की ओर से मिलने वाले इस आर्थिक योजना का लाभ ले सकते हैं. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे Haryana Ladli Yojana 2023 का लाभ उठा सकते हैं.

cm 3

जानिए हरियाणा सरकार की लाडली योजना 2023 के बारे में

हरियाणा सरकार की तरफ से बेटियों के लिए हरियाणा लाडली योजना चलाई जा रही है. बेटियों के बेहतर भविष्य और जीवन के लिए इस योजना की शुरुआत की गई. हरियाणा लाडली योजना 2023 के अंतर्गत सरकार प्रदेश की बेटियों को आर्थिक सहायता देती है. इस योजना के तहत सरकार दूसरी बेटी के पैदा होने पर 5 साल तक 5000 रूपये की राशि प्रदान करती है. इस राशि को बेटी के 18 साल की आयु पूरी होने के बाद ही निकाला जा सकता है.

जरूरी शर्तें

  • बेटी के माता-पिता हरियाणा के मूल निवासी होने चाहिए.
  • परिवार में कम से कम 2 बेटियां होनी चाहिए.
  • बेटी का जन्म 20 अगस्त 2005 के बाद का होना चाहिए.
  • जुड़वा बेटियों को भी इस योजना का लाभ मिलता है.

इन जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता

  • आधार कार्ड
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • Mobile Number
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • Bank Account  पासबुक
  • मां-बाप का पासपोर्ट साइज Photo
  • मां-बाप का पहचान पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र

हरियाणा लाडली योजना में आप चाहे तो Online और Offline दोनों ही तरीकों से आवेदन कर सकते हैं. यदि इस योजना के लिए आप Offline Apply करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र और Government Hospital में जाना होगा. इसके अलावा, आप महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से भी आवेदन कर सकते हैं. हरियाणा लाडली योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप 1800229090 Toll Free Number पर भी संपर्क कर सकते हैं.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे