मनोरंजन

देखे वीडियो: कॉल करते ही आई कंप्यूटर जनरेटेड आवाज़, सुनते ही दादी बोलीं- तू क्यों कूदे है बीच में

मनोरंजन :- हाल ही में एक हरियाणवी दादी का Funny Video Social Media पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. यह क्लिप केवल 30 सेकंड का है. इस क्लिप में दादी हरियाणवी में फोन पर बात करती हुई नजर आ रही हैं. दरअसल कोई व्यक्ति Phone मिलाकर दादी को दे देता है. कॉल जाने की आवाज आती है, परंतु कोई भी फोन उठा कर बात नहीं करता है. ऐसे में computer-generated आवाज में महिला बोलती है, आप जिस व्यक्ति को कॉल कर रहे हैं वह अभी आपके कॉल का जवाब नहीं दे पा रहे हैं….. यह सब सुनकर दादी को गुस्सा आ जाता है और वह फोन में बोल पड़ती है कि तू क्यों दे रही है फिर उत्तर….

viral video 2

एक दादी का फनी वीडियो हुआ वायरल

कुछ समय से Social Media पर एक दादी की वीडियो खूब वायरल हो रही है. इस वीडियो को देख कर लग रहा है कि ताई हरियाणा से है. इस वीडियो को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कोई व्यक्ति फोन मिलाकर दादी को दे देता है लेकिन सामने वाला व्यक्ति कॉल नहीं उठाता है, तो computer-generated आवाज आने लगती है. मतलब एक लड़की बोलती है कि सामने वाला फोन नहीं उठा रहा कृपया बाद में प्रयास करें. परंतु दादी को लगता है कि यह फोन किसी लड़की ने उठाया है. दादी को लड़की की आवाज सुनकर गुस्सा आ जाता है. दादी उस लड़की को ऐसी ऐसी सुना देती है कि वीडियो देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है. इस वीडियो को देखकर यूजर्स लिख रहे हैं कि दादी का Swag कमाल का है. जबकि कुछ यूजर्स ने लिखा है कि हमारे बुजुर्ग तकनीक के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं.

जब सामने वाले ने नहीं उठाया दादी का फोन

दादी का तेजी से वायरल हो रहा वीडियो 30 सेकंड का है. इस Video में हरियाणवी दादी फोन पर बात करती नजर आ रही है. फोन पर कंप्यूटर की आवाज सुनकर दादी महिला पर बिखर जाती है और खरी-खोटी सुनाने लगती है. सबसे पहले यह वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया गया था. इस वीडियो को आईपीएस राहुल प्रकाश ने पोस्ट किया था और लिखा चैट बूट भाई संभल कर आई हो इंडिया में अम्मा तुमको भी ना छोड़ने वाली है.  इस Video को देखते ही देखते 1,69,000 से भी ज्यादा Views मिल गए हैं और लगभग 5000 लाइक भी आ चुके हैं. बहुत से यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी है. एक शख्स ने लिखा कि दिन की शुरुआत प्यारी सी बातचीत के साथ. तो दूसरे ने लिखा देखो दादी का Swag. अन्य ने कहा कि जाटनी किसी की सुन ही नहीं सके हैं. वैसे इस वीडियो को देखकर आपकी क्या राय है. इस पर आप भी जरूर अपना कमेंट लिखिए.

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे Admin@khabriexpress.in पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे