2720 गांवो के 34064 किसानों ने दी फसल खराब होने की जानकारी, अब सीधे खाते में आएंगे मुआवजे के पैसे
चंडीगढ़ :- हरियाणा में विभिन्न इलाकों में हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की फसल को बर्बाद करके रख दिया है. किसान दिन- रात मेहनत करके फसलों को उगाता है, अब जब गेहूं और सरसों की फसल पकने ही वाली थी कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया. फिलहाल विधानसभा Budget सत्र का दूसरा चरण चल रहा है, दूसरे चरण के आखिरी दिन अर्थात् 22 March तक किसानों ने अपने खराब हुई फसलों का ब्योरा Portal पर डाला है. अब तक 2720 गावों के 34064 किसानों ने 157557 एकड़ भूमि के नुकसान की जानकारी Portal पर अपलोड की है.

बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी
विधानसभा बजट सत्र के अंतिम दिन हरियाणा के डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने जानकारी देते हुए कहा कि बेमौसम बारिश के कारण 11 जिलों में रबी की फसलों को भारी नुकसान हुआ है. खराब फसलों की गिरदावरी करवाकर आकलन किया जा रहा है. इसके अलावा उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में खरीफ की फसल के नुकसान की भरपाई के लिए 269.63 करोड़ रुपये, 2021 में वर्षा के कारण फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए 614.63 करोड़ रुपए और 2022 में खराब फसलों की भरपाई के लिए 151.42 करोड़ों रुपए किसानों को दिए गए.
फसल नुकसान की भरपाई के लिए सरकार दे रही मुआवजा राशि
डिप्टी CM ने जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 4 वर्षों से किसानों को उनकी फसलों के नुकसान भरपाई के रूप में 1150.26 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं, जोकि यूपी सरकार के 10 वर्षों के बराबर है. इसके अलावा डिप्टी CM ने बताया कि वर्ष 2020 में भिवानी जिले मे रबी की फसल खराब होने पर मुआवजे के रूप में 8.62 करोड़ों रुपए और वर्ष 2021 में खरीफ की फसल के नुकसान पर मुआवजे के रुप में 7.70 करोड़ रुपए किसानों को दिए गए.
मुआवजा राशि के लिए बैंक खाता करवाएं अपडेट
डिप्टी CM ने कहा कि सरकार फसलों के नष्ट होने पर किसानों की आर्थिक सहायता के लिए कुछ राशि मुआवजे के रूप में किसानों को देती है. वर्ष 2010 से लेकर 2015 तक करीब 1000 करोड रुपए ट्रेजरी में पड़ा हुआ है, किसान अपनी फसलों की Claim राशि लेने के लिए नहीं आ रहे है, इसलिए अब सरकार किसानों को चेक से राशि देने की बजाए सीधे किसानों के खाते में राशि Transfer कर रही है. मुआवजा राशि लेने के लिए किसानों को सबसे पहले अपना खाता Update करवाना होगा, ताकि उसमें मुआवजा राशि भेजी जा सके.


21 ko baris band Hui 22ko portal band kar diya Gaya aadhe se jyada logo ko pata bhi nhi chala