नई दिल्ली

DTC Bus: महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा करा मुसीबत में फसी DTC, जल्द फैसला नहीं लिया तो डूब सकती है लुटिया

नई दिल्ली :- हाल ही में दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया गया. इस बजट मे आम आदमी पार्टी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, PWD विभाग और शहरी विकास से संबंधित कार्यों को शामिल किया, और इनके लिए अलग- अलग निर्धारित राशियां खर्च करने का फैसला लिया गया. वित्त वर्ष 2021- 22 का Budget लगभग 69,000 करोड़ रुपए और वर्ष 2022-23 का बजट 75,800 करोड़ों रुपए और अबकी बार यानी वित्त वर्ष 2023- 24 के लिए सरकार ने 78,800 करोड़ रुपए का Budget पेश किया है.

dtc

दिल्ली को साफ सुंदर और आधुनिक बनाना मुख्य लक्ष्य  

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि वित्तवर्ष 2023- 24 के Budget का मुख्य उद्देश्य दिल्ली को साफ- सुंदर और आधुनिक बनाने का है. सरकार दिल्ली के विकास के लिए निरंतर प्रयत्नशील है. प्रत्येक वित्त वर्ष के दौरान दिल्ली के Deputy CM मनीष सिसोदिया वित्त मंत्री के रूप में बजट पेश करते आ रहे हैं परंतु मनीष सिसोदिया के Jail जाने के बाद से कैलाश गहलोत को वित्त मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है. बजट भाषण के दौरान बुधवार को वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट लोगों की आकांक्षाओं और उम्मीदों की अभिव्यक्ति करता है. AAP सरकार द्वारा यह लगातार 9वां बजट पेश किया गया.

बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य देने के लिए सरकार निरंतर प्रयत्नशील 

दिल्ली सरकार प्रारंभ से ही नागरिकों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य देने के लिए प्रयास कर रही है. दिल्ली में Education कार्य 67 प्रतिशत Track पर है जबकि स्वास्थ्य विभाग के 124 प्रोजेक्ट पर 54% काम ही Track पर है. फिलहाल अभी तक दिल्ली सरकार महिलाओं को निशुल्क यात्रा देने के लिए करीब 131 करोड रुपए तक खर्च कर चुकी है. आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में पब्लिक Transport सिस्टम के खस्ता हाल का खुलासा हुआ है. दिल्ली में चलाई जा रही DTC बसों के बेड़े में वर्ष 2017-18 की तुलना में 2021-22 में करीब 189 बसें कम हो चुकी है जिससे लाखो यात्रियों की संख्या कम हो गई है.

DTC की हालत हुई खस्ता

DTC की हालत खस्ता होने के कारण यात्रियों की संख्या में कमी होने के साथ ही दिल्ली मेट्रो में भी यात्रियों की संख्या में कमी आई है. वर्ष 2020-21 में यात्रियों की संख्या 2019-20 की तुलना में 27.80 लाख से घटकर 25.17 लाख तक रह गई. PWD के 25 Project का 68% कार्य ट्रैक पर है जबकि शेष पर अभी तक कोई कार्य नहीं किया गया है. वहीं दिल्ली के पब्लिक ट्रांसपोर्ट में 69% प्रोजेक्ट पर कार्य ट्रैक पर है जबकि शेष पर अभी कार्य शुरू नहीं किया गया है. वही कैलाश गहलोत ने बताया कि दिल्ली में कचरे की तीन पहाड़ों को हटाने के लिए MCD को हर संभव मदद दी जाएगी. इसके अलावा उन्होंने कहा कि बजट में पर्यावरण परिवहन और शिक्षा सहित कई मामलो पर ध्यान दिया गया है.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे