फाइनेंस

Old Pension को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस राज्य के CM ने द‍िया बहाल करने का इशारा

नई दिल्ली :- पुरानी Pension को बहाल करने को लेकर अलग- अलग राज्‍य के कर्मचार‍ियों की ओर से मांग की जा रही है. प‍िछले द‍िनों कर्नाटक और महाराष्‍ट्र में कर्मचार‍ियों के व‍िरोध-प्रदर्शन के आगे सरकार को हार माननी पड़ी. साथ ही कर्मचारियों को इन दोनों सरकार ने पुरानी Pension को लागू करने का आश्‍वासन भी द‍िया है. उत्‍तराखंड सरकार के कर्मचारी भी पुरानी पेंशन की मांग को लेकर व‍िरोध जताने की तैयारी कर रहे हैं. इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत व‍िश्‍व शर्मा अपनी तरफ से कर्मचार‍ियों के लिए हितकारी  कदम आगे बढ़ाया है.

paise

राशि का भुगतान करने पर किया जाएगा विचार 

मुख्यमंत्री हिमंत व‍िश्‍व शर्मा ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को पुरानी और नई पेंशन योजना के बीच के Diffrence राश‍ि का भुगतान करने पर विचार करेगी. निजी सदस्यों के प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान शर्मा ने कहा कि सटीक पेंशन संरचना का पता 2035 के बाद ही चलेगा, जब कर्मचारियों का पहला समूह 2005 से अपना कार्यकाल Complete करने के बाद Retire होगा.

NPS की सही तस्वीर नहीं आ रही है सामने 

उन्होंने कहा, अभी हम जो भी चर्चा कर रहे हैं वह उन लोगों के आधार पर है जिनकी सर्व‍िस 2005 के बाद Regular हुईं और वे उम्र के कारण पहले ही र‍िटायर हो चुके हैं. इसे राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) की सही तस्वीर के रूप में नहीं लिया जा सकता है.

NPS के तहत रजिस्टर्ड लोगों को मिल रही है बहुत कम पेंशन 

इस मामले को सबके सामने लाते हुए निर्दलीय विधायक अखिल गोगोई ने कहा कि हाल में अपनी नौकरी छोड़ने वाले वर‍िष्‍ठ नागरिकों(Senior Citizens) , जो क‍ि एनपीएस (NPS) का भाग हैं. एनपीएस के तहत पंजीकृत लोगों को बहुत कम पेंशन मिल रही है, जिसमें सबसे अधिक पेंशन राश‍ि 2,600 रुपये प्रति महीने है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे