फाइनेंस

Bank Holidays in April: अप्रैल 2023 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की छुटियों की लिस्ट

नई दिल्ली :- मार्च का महीना समाप्त होने वाला है. 1 अप्रैल से देश में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत की जाएगी. जैसा कि आप जानते हैं हर साल नए वित्त वर्ष में कई ऐसे बदलाव किए जाते हैं जो सीधा आम लोगों पर प्रभाव डालते हैं. इस बार अप्रैल 2023 में बैंको की छुट्टियों की भरमार होने वाली है. ऐसे में यदि आप बैंकों से जुड़े अपने काम निपटाना चाहते हैं तो अप्रैल में Bank की छुट्टी की लिस्ट के बारे में अवश्य जानना चाहिए.

bank holiday news

अप्रैल में इतने बंद रहेंगे बैंक

आपको बता दें कि अप्रैल में कुल मिलाकर 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. आपको जो भी बैंक के काम निपटाने हो उसके लिए आपको महीने में केवल 15 दिन ही मिलेंगे. इस बार अप्रैल में महावीर जयंती, गुड फ्राइडे, अंबेडकर जयंती, सालाना क्लोजिंग जैसी छुट्टियां रहेंगी. आप लोगों को परेशानी ना हो इसलिए Reserve Bank of India ने अप्रैल 2023 में पड़ने वाली बैंक की छुट्टियों की सूचना पहले से ही सार्वजनिक कर दी है.

बैंक की छुट्टी में ऐसे करवाए काम

यदि आपको अप्रैल में बैंक में Check जमा कराने, पैसे निकालने, पास बुक या चेक बुक लेने जैसे जरूरी काम है तो आप बैंकों की छुट्टी देखकर ही घर से निकले. ताकि आपको परेशानी ना उठानी पड़े. आप बैंकों की छुट्टी के दिन Mobile Banking Net Banking जैसी Online सुविधाओं के जरिए अपना काम चला सकते हैं. इसके साथ – साथ आप ATM तथा UPI के जरिए भी पैसे निकाल सकते हैं.

अप्रैल 2030 में बैंक की छुट्टियों की List 

  • 1 अप्रैल 2023 :- बैंक की सालाना Closing होगी. आइजोल, शिलांग, शिमला और चंडीगढ़ को छोड़कर पूरे देश में बैंक आम लोगों के लिए बंद रहेंगे.
  •  2 अप्रैल 2023 :-  रविवार की वजह से पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
  •  4 अप्रैल 2023 :- महावीर जयंती के चलते अहमदाबाद आइजोल, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली रायपुर और रांची में बैंक बंद रहेंगे.
  •  5 अप्रैल 2023 :- बाबू जगजीवन राम की जयंती होगी. हैदराबाद में बैंक बंद रहेंगे.
  •  7 अप्रैल 2023 :- गुड फ्राइडे की वजह से अगरतला, अहमदाबाद, गुवाहाटी, जयपुर, जम्मू, शिमला तथा श्रीनगर को छोड़कर बाकी पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
  •  8 अप्रैल 2023 :- महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से देश में बैंक बंद रहेंगे.
  •  9 अप्रैल 2023 :- रविवार की छुट्टी के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
  •  14 अप्रैल 2023:- बाबासाहेब अंबेडकर जयंती पर आइजोल, भोपाल, नई दिल्ली, रायपुर, शिलांग, शिमला को छोड़कर बाकी पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
  •  15 अप्रैल 2023 :- बोहाग बिहू, हिमाचल दिवस,  बंगाली नववर्ष के कारण अगरतला, गुवाहाटी, कोच्चि, शिमला और तिरुवनंतपुरम में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
  •  16 अप्रैल 2023 :- रविवार की वजह से बैंकों में अवकाश रहेगा.
  •  18 अप्रैल 2023 :- शब ए कद्र पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
  • 21 अप्रैल 2023 :-  ईद उल फितर के कारण अगरतला, जम्मू, कश्मीर  तथा तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद.
  •  22 अप्रैल 2023 :- ईद और महीने का चौथा शनिवार होने के कारण कई जगह पर बैंक की छुट्टी रहेगी.
  •  23 अप्रैल 2023 :-  रविवार को बैंक की छुट्टी रहेगी.
  •  30 अप्रैल 2023 रविवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे