इंडियन रेलवे

Indian Railway: ये बेटी बनी यात्रियों से एक करोड़ रुपये जुर्माना वसूलने वाली पहली महिला टिकट चेकर, रेलवे ने भी फोटो शेयर करके दी बधाई

नई दिल्ली :- आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य कर रही है. कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां महिलाएं कार्यरत न हो. महिलाएं पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपनी Duty निभा रही हैं. एक ऐसी महिला जो दक्षिणी रेलवे में मुख्य टिकट निरीक्षण का कार्य कर रही है. वह अपना कार्य इतनी मेहनत और लगन से कर रही है कि Rail मंत्रालय ने भी उसकी प्रशंसा की है. रोजलिन अरोकिया मैरी दक्षिणी Railway में मुख्य टिकट निरीक्षक पद पर कार्य कर रही है, उसने बिना टिकट वाले यात्रियों से 1.03 करोड रुपए का जुर्माना वसूलने की उपलब्धि हासिल की है.

Indian Railway female cti news

प्रत्येक वर्ष रेलवे को झेलना पड़ता है करोड़ों का नुकसान

आजकल यात्री टिकट का पैसा बचाने के लिए बिना टिकट लिए रेलवे में सफर करने लग जाते हैं. जिससे Railway को प्रत्येक वर्ष करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ता है. हाल ही में रोजलिन अरोकियो मैरी द्वारा बिना टिकट यात्रा करने वालों से 1.03 करोड़ की राशि वसूली है. Rail मंत्रालय ने उनकी उपलब्धि को स्वीकार करने के लिए अपने Twitter हैंडल का सहारा लिया है. रेल मंत्रालय ने ट्विटर पर उनकी ड्यूटी के दौरान की फोटो भी Share की है. इस पोस्ट ने लोगों का ध्यान काफी आकर्षित किया है.

महिला CTI की रेलवे ने की तारीख  

रेल मंत्रालय ने Twitter पर ट्वीट करते हुए Photo के कैप्शन में लिखा है कि ‘अपने कर्तव्य के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता दिखाते हुए GMS रेलवे की CTI श्रीमती रोजलिन अरोकियो मैरी भारतीय रेलवे में टिकट Checker कर्मचारियों की पहली महिला बनी है, जिन्होंने बिना टिकट वाले यात्रियों से 1.03 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूल किया है’. बता दें कि ये फोटो मैरी की Duty के दौरान की है, जिसमें वह जुर्माना वसूलते हुए काफी Busy दिखाई दे रही है.

देश को ऐसी ही चुनौतीपूर्ण व समर्पित महिलाओं की जरूरत

आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे Comment बॉक्स मे जरूर बताएं. बता दें कि रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ में मैरी पहली ऐसी महिला बनी है जिन्होंने ईमानदारी के साथ इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है. Post के नीचे एक यूजर ने मैरी को बधाई देते हुए कमेंट में लिखा है कि “बधाई हो महोदया.” वहीं दूसरे यूजर ने Comments में लिखा कि “हमें अपने भारत को महाशक्ति बनाने के लिए ऐसी ओर चुनौतीपूर्ण व अपने कार्य को समर्पित महिलाओं की जरूरत है.”

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे