चंडीगढ़ :- जैसा कि आप सभी जानते हैं हाल ही में हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की तरफ से HCS के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे. HPSC की तरफ से कुल 100 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है. इसी बीच एक जरूरी खबर सामने आ रही है. आपको बता दें कि हरियाणा लोक सेवा आयोग की तरफ से हरियाणा में HCS प्री-एग्जाम की डेट फाइनल हो गई है.

21 may को होगी परीक्षा
HPSC की तरफ से एक नोटिस जारी किया गया है जिसके अनुसार हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने शुक्रवार को परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है. एचपीएससी के नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा 21 मई रविवार HCS की परीक्षा आयोजित की जाएगी. आयोग परीक्षा को सुबह और शाम की दो सत्रों में आयोजन कराएगा.
जल्द जारी किए जायेंगे एडमिट कार्ड
आयोग की तरफ से कहा गया है कि जल्द ही अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे. उम्मीदवारों को अपने परीक्षा केंद्रों के बारे में एडमिट कार्ड आने के बाद ही पता चल पाएगा. जैसा कि आप सभी जानते हैं इन पदों के लिए दो परीक्षाएं आयोजित होंगी. जिनमें एक परीक्षा सिर्फ सामान्य ज्ञान की होगी तथा दूसरी परीक्षा में गणित, सामान्य तर्कशक्ति, इंग्लिश, हिंदी इत्यादि विषयों से संबंधित सवाल होंगे.
परीक्षा में होगी नेगेटिव मार्किंग
उम्मीदवारों को इन परीक्षाओं के लिए दो 2 घंटे का समय दिया जाएगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking) भी होगी. CSAT की परीक्षा Qualifying होगी जबकि दूसरी परीक्षा के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी.

