मनोरंजन

अमिताभ बच्चन के गाल पर सरेआम जडे गए थे थप्पड़, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

इंटरटेनमेंट डेस्क :- सदी के महानायक अमिताभ बच्चन करोड़ों दिलों पर राज करते हैं. इंडस्ट्री से लेकर फैंस सभी उनकी बहुत इज्जत करते हैं. सभी  उनके साथ काम करने का सपना देखते हैं. इंडस्ट्री में उनका स्थान इतना ऊंचा है कि कोई उनसे ऊंची आवाज में बात करने की सोच तक नहीं सकता है. परंतु अभिनेता की जिंदगी में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने उनके गाल पर सरेआम तमाचा जड़ दिया था. तो चलिए आज हम आपको एक – एक करके इन 3 किस्सों के बारे में बताते हैं.

Amitabh Bachchan

इस घटना से घबरा गए अमिताभ बच्चन

यह सन 1978 की बात है जब अमिताभ बच्चन ऋषिकेश के लक्ष्मण झूले पर चल रही फिल्म ” गंगा की सौगंध ” की शूटिंग कर रहे थे. 1 दिन शूटिंग खत्म होने के बाद अमिताभ बच्चन अपने होटल की तरफ जा रहे थे. तभी उनकी गाड़ी के सामने एक लंगूर आ गया. अमिताभ बच्चन की गाड़ी में कुछ केले रखे थे. जब अमिताभ बच्चन अपनी कार से बाहर निकले तथा उस लंगूर को केले देने लगे तभी पीछे से एक और लंगूर आ गया. परंतु अमिताभ बच्चन ने उसे इग्नोर कर दिया. इस पर दूसरे लंगूर को इतना अधिक गुस्सा आया कि उसने अभिनेता के गाल पर तमाचा जड़ दिया. इस घटना से अमिताभ बच्चन काफी घबरा गए. उन्होंने जल्दी से सारे केले नीचे फेंक दिए और अपने होटल की तरफ चले गए.

जब चोरी करते पकड़े गए अमिताभ

बचपन में अमिताभ बच्चन अपने पिता हरिवंश राय बच्चन तथा मां तेजी बच्चन के साथ दशद्वार में रहते थे. अमिताभ जी के घर के पास रानी बेतिया की एक कोठी थी. जिसका फाटक हमेशा बंद रहता था. एक दिन अभिनेता बिना किसी को बताए रानी बेतिया की कोठी देखने चले गए. परंतु दरबान ने अमिताभ को दरवाजे पर ही रोक लिया. अमिताभ घर गए तथा उन्होंने माता जी की दराज से खुले पैसे चुराए. इसके बाद दरबान ने अमिताभ से खुले पैसे तो ले लिए परंतु, अंदर जाने की इजाजत फिर भी नहीं दी. जब अमिताभ बच्चन घर पहुंचे तब उनकी मां ने उनके गाल पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था .आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.

वहीदा रहमान के सेट पर मारा तमाचा

टीवी शो “द कपिल शर्मा शो” में वहीदा रहमान ने इस बात का खुलासा किया था कि एक बार उन्होंने अमिताभ बच्चन जी के गाल पर थप्पड़ मार दिया था. वहीदा ने बताया यह साल 1971 की बात है. जब मैं और अमिताभ जी ” रेशमा और शेरा” की शूटिंग कर रहे थे. Movie के एक सीन में मैं अमिताभ जी से काफी नाराज थी. मैंने मजाक – मजाक में डायरेक्टर से कहा कि इस सीन में तो मुझे अमिताभ जी को थप्पड़ मार देना चाहिए. यह बात डायरेक्टर को काफी पसंद आ गई और उन्होंने इसे शूट का हिस्सा बना दिया. फिर शूटिंग के दौरान मैंने उन्हें थप्पड़ मारा. जब शॉर्ट खत्म हुआ तब अमिताभ जी बोले, वहीदा जी, काफी अच्छा था.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे