चंडीगढ़ :- हरियाणा पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. हरियाणा सरकार की तरफ से अगले महीने 6000 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती की तैयारियां की जा रही है. इनमें 5000 पद पुरुषों के लिए होंगे, जबकि हजार पद महिला कॉन्स्टेबल के लिए होंगे. बता दें कि इन पदों पर कंबाइंड एलिजिबिलिटी परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं. इन आवेदनों में से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग 6 या 7 गुना उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित करेगा.

जल्द होगी हरियाणा पुलिस की बड़ी भर्ती
फिजिकल टेस्ट पास करने वाले आवेदकों का ही स्क्रीनिंग टेस्ट होगा. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पास हरियाणा पुलिस की तरफ से 6000 कॉन्स्टेबल पदों की मांग भेजी गई है. आयोग की तरफ से अब इन पदों के लिए सेवा नियमों का भी इंतजार किया जा रहा है. संभावना है कि इस महीने के लास्ट तक पुलिस सर्विस मैन्युअल सौंप देगी. इसके पश्चात आयोग की तरफ से अप्रैल के प्रथम सप्ताह में इन पदों के लिए विज्ञापन भी जारी किया जा सकता है. गौरतलब है कि पहले लिखित परीक्षा होती थी और बाद में फिजिकल टेस्ट होता था, परंतु अब इस नियम को बदल दिया गया है.
इस दिन जारी किया जाएगा विज्ञापन
आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं. अब पहले उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा, बाद में परीक्षा होगी. नए नियम से भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी और मापदंड पूरा करने वाले उम्मीदवारों को ही भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा. एचएसएससी के अध्यक्ष भोपाल सिंह खत्री ने बताया कि वे सेवा नियमों का इंतजार कर रहे हैं, जैसे ही इसे संबंधित नियम आएंगे पदों पर विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा. पुलिस के इन पदों पर सीईटी पास उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं. इनमें से सिर्फ 6 या 7 गुना उम्मीदवारो को ही पदों के लिए ही शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा.
इसके बाद छाती और ऊंचाई आदि की माप होगी. उसके बाद चार गुना कों दौड़ के लिए बुलाया जाएगा, इस परीक्षा में पास होंगे उनका ही स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जाएगा. मेरिट वाले उम्मीदवारों का चयन फिजिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही किया जाएगा.

