हिसार न्यूज़

डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने हिसार एयरपोर्ट का किया निरीक्षण, इन रूटो पर 1 नवंबर से फ्लाइट शुरू करने का है टारगेट

हिसार :- हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हिसार एयरपोर्ट का दौरा किया. इस मौके पर डिप्टी सीएम ने कहा कि आज 171 करोड़ की अलग – अलग परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा. आपको बता दें कि एयरपोर्ट की Boundary Wall मई के Mid में पूरी की जाएगी. आज वॉच टावर का इनॉग्रेशन किया जाएगा. इसके साथ ही आपको बता दे कि हिसार में Taxi Way का काम पूरा हो चुका है. एडवांस लैंडिंग सिस्टम के लिए Lights आ चुकी है. इसकी इंस्टॉलमेंट को अगले महीने प्रोसेस कर दिया जाएगा. इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने बताया कि हमारा एक्जिस्टिंग टर्मिनल 30 लोगों की क्षमता का था, जिसे हम 50 लोगों की क्षमता का करने जा रहे हैं.

flight 2

9 रूट किए जाएंगे Select 

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नए टर्मिनल की ड्राइंग आज आई है, उसे टेंडर स्टेज पर ले जाने का काम करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आइसोलेशन भी जरूरी है उसकी ड्राइंग आ चुकी है. रेन वाटर, हार्वेस्टिंग की ड्राइंग, फ्लड लाइट सिचुएशन पर काम शुरू किया जा चुका है. हमने 1 नवंबर से पहले पहले 9 Routes सिलेक्ट किए हैं. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 48 सीटर एयरक्राफ्ट टूरिस्ट और धार्मिक स्थानों के लिए चलाए जाएंगे. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.

2025 तक 1500 होगी Airbus की संख्या

डिप्टी सीएम ने बताया कि आज से 10 साल पहले एक करोड़ नागरिक भी जहाज पर नहीं बैठते थे. अपितु सारा लोड रेलवे के कंधों पर होता था. परंतु आज इकोनामिक क्लास में 16 करोड लोग सफर करते हैं. देश में आज जहाजों की संख्या 940 है, परंतु 2025 तक इनकी संख्या 1500 कर दी जाएगी. अतः भारत सरकार को इन जहाजों को रखने के लिए जगह चाहिए.

एयर इंडिया के पायलट लेंगे ट्रेनिंग

डिप्टी सीएम ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट से हम 2 साल आगे हैं. हमारा रनवे कोर कटिंग होकर लाइट फिक्सेशन की स्टेज पर आग पहुंचा है. एयर इंडिया हिसार में पायलट ट्रेंड करने का काम करेगी. आज उनकी टीम हिसार आएगी. यदि एयर इंडिया फ्लाइट ट्रेनिंग ऑपरेशन के लिए आते हैं तो एयर इंडिया के 100 से 200 पायलट हिसार में ट्रेनिंग करेंगे. एयर इंडिया ने जो 400 से ज्यादा नए जहाज खरीदे हैं, उसे हम यहां ला सकते हैं. इसके साथ ही 3 कंपनियों के साथ MOU साइन करेंगे. दुष्यन्त ने कहा कि हिसार से लुआसा और एयू के मदद से डीडी किसान चैनल पर 8 घंटे का रिले चलाएंगे.

तलवंडी राना के धरने के बारे में बोले Deputy CM

डिप्टी सीएम ने तलवंडी राणा के धरने के बारे में कहा कि Project नहीं रोका जा सकता. हम ने ग्रामीणों को बता कर ही रास्ता बंद किया था. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें फॉरेस्ट विभाग को पत्र लिखकर 15 एकड़ जमीन मांगी है. बदले में 15 एकड़ जमीन वन विभाग को दे दी जाएगी. लैंड प्रोसेस तथा पेड़ काटने का प्रोसेस जैसे ही खत्म होगा, सड़क बनने का काम शुरू किया जाएगा.

कांग्रेस ने भी लगाई मोहर

दुष्यंत चौटाला ने राहुल गांधी की सदस्यता पर बयान देते हुए कहा कि उन्हें 30 दिन के अंदर मकान खाली करना  होगा. सदस्यता पर आखिरी फैसला कोर्ट का होता है. जब 2013 मे OP चौटाला को सजा हुई थी, उस समय हम भी कहते थे कि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग है. आज कांग्रेस यह बात कह रही है. इसका अर्थ है कि कांग्रेस हमारी बात पर मोहर लगा रही है. इसके साथ ही दुष्यन्त ने कहा कि हर नेशनल पार्टी अपने एरिया को पूरी तरह से कवर करती है. ऐसा कोई भी दल नहीं है जो चुनाव की तैयारी नहीं कर रहा हो.

इन Route पर शुरू होगी सेवा

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 18 सीटर एयर पैसेंजर क्राफ्ट की हिसार से जम्मू, अमृतसर, जयपुर, देहरादून, कुल्लू, शिमला, धर्मशाला तथा चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरने की तैयारी है. जबकि 48 सीटर विमान की उड़ान भरकर आगरा तथा बीकानेर जैसे देश के पर्यटन शहरों के साथ Connectivity बेहतर करने पर काम किया जाएगा.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे