नई दिल्ली

Delhi मेट्रो की इस लाइन पर 120Kmh होगी रफ्तार, अब मिनटों में तय होगा सफर

नई दिल्ली :- यात्रियों के सफर को सुविधापूर्ण बनाने के लिए दिल्ली Metro की तरफ से Metro संचालित की गई थी. समय- समय पर दिल्ली मेट्रो के द्वारा इसमें परिवर्तन किए जाते रहे है. साथ ही दिल्ली Metro इसका विस्तारिकरण अन्य जिलों में भी करने में लगी हुई है. फिलहाल दिल्ली मेट्रो ने एयरपोर्ट Express लाइन पर मेट्रो की रफ्तार 80 से बढ़ाकर 120 किलोमीटर प्रतिघंटा करने की तैयारियों में लगी हुई है. दिल्ली Metro की इस योजना को तैयार होने में करीब 1 वर्ष का समय लग सकता है.

delhi metro

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मेट्रो की बढ़ाई जाएगी स्पीड

दिल्ली मेट्रो जल्द ही एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मेट्रो की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा करने जा रही है. मेट्रो की Speed बढ़ाने और उसके उपकरणों की देखरेख के लिए विशेषज्ञ कंपनी की मदद ली जाएगी. कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विशेषज्ञ कम्पनियों की मदद के बिना यह कार्य संभव नहीं है. इसलिए विशेषज्ञ कंपनियों को आमंत्रित करने के लिए एक Notification जारी किया गया है.

90 किलोमीटर प्रतिघंटा Metro चलाए जाने की मिली अनुमति

फिलहाल एयरपोर्ट Line पर मेट्रो 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाई जा रही है जबकि दिल्ली मेट्रो को 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से मेट्रो चलाए जाने की मंजूरी मिली हुई है. उसके बाद अब दिल्ली मेट्रो ने इसकी रफ्तार 120 किलोमीटर प्रतिघंटा करने के आदेश दिए है. 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक Speed बढ़ाने का कार्य 3 चरणों में पूरा किया जाएगा. पहले चरण में स्पीड बढ़ाए जाने के बाद ट्रैक पर होने वाले कंपन के प्रभाव को मापा जाएगा, इसके बाद आगे के चरण पूरे किए जाएंगे.

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर कौन से स्टेशन बने हुए है

जानकारी के लिए बता दे कि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की कुल लंबाई 22.70 किलोमीटर है. इस लाइन पर 6 Station भी बने हुए है, जिसमे से 3 Station पर इंटरचेंज की भी सुविधा दी गई है. दिल्ली मेट्रो एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने की कोशिश में लगी हुई है. एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से होते हुए इंदिरा गांधी इंटरनेशनल Airport के टर्मिनल- 3 को जोड़ते हुए द्वारका Sector- 21 तक जाती है.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे