महेंद्रगढ़ न्यूज़

नारनौल से सालासर बालाजी के लिए डायरेक्ट बस सेवा हुई शुरू, यहाँ से देखे पूरा टाइमिंग शेड्यूल

नारनौल :- हरियाणा के नारनौल शहर निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. आपको बता दें कि नारनौल शहर से राजस्थान के सालासर बालाजी धाम के लिए रोडवेज ने नारनौल डिपो से सीधी बस सेवा Start की है. नारनौल डिपो ने शनिवार 1 अप्रैल से ही नारनौल से राजस्थान के पड़ोसी कस्बे पाटन के लिए भी पहली बार बस सेवा Start की है. इसके अलावा Roadways ने जयपुर से सीधी चंडीगढ़ बस सेवा भी शुरू की है जो National Highway 152 के रास्ते नारनौल से होते हुए चंडीगढ़ जाएगी.

BUS

नारनौल से सीधे सालासर के लिए बस

आपको बता दें कि पहले लोगों को नारनौल से सालासर के लिए सीधी बस नहीं होने के कारण झुंझुनू जाकर बस बदलनी पड़ती थी. लोगों की इसी परेशानी को देखते हुए नारनौल से सालासर के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है. आपको बता दें कि यह बस रोजाना 2:30 बजे नारनौल से सीधा सालासर सिंघाना, चिड़ावा, बगड़ तथा झुंझुनू होते हुए जाएगी.

पाटन के लिए 4 Bus

ऐसा पहली बार हुआ है जब नारनौल डिपो से  राजस्थान के पड़ोसी कस्बे पाटन के लिए बस सेवा शुरू की गई है. आपको बता दें कि यह बस निजामपुर, स्यालोदड़ा, पंचनोता होते हुए पाटन जाएगी. इस बस सेवा के अंतर्गत नारनौल से सुबह 9:20, 11:20, 15:20 तथा 16:50 पर चार बसों का संचालन किया जाएगा.आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.

जयपुर से चंडीगढ़ वाया नारनौल

आपको बता दें कि रोडवेज ने नारनौल डिपो से जयपुर- चंडीगढ़ के लिए भी सीधी बस सेवा की शुरुआत की है. यह बस जयपुर से सुबह 10:30 बजे चलकर नारनौल आएगी. इसके पश्चात यह बस 2:20 पर नारनौल से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी. जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह Bus National Highway 152 के रास्ते चंडीगढ़ जाएगी.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे