नई दिल्लीलाइफस्टाइल

Amul Milk Price Hike: अमूल दूध ने दिया तगड़ा झटका, इतने रुपये बढ़ाए दूध के दाम

नई दिल्ली :- कल यानी 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरू हुआ है. नया वित्त वर्ष शुरू होते ही आम आदमी पर महंगाई की मार बढ़ गई है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि Amul ने अपने ग्राहकों को एक तगड़ा झटका दिया है. अब Amul का दूध खरीदना पहले से महंगा हो गया है. आपको बता दें अमूल ब्रांड के अंतर्गत दुग्ध उत्पादों की बिक्री करने वाले गुजरात Cooperative Milk Marketing Federation ने शनिवार से राज्य में दूध की कीमतों में 2 रूपये प्रति लीटर बढ़ाने की घोषणा की है.

amul 1

इतनी बढ़ी दूध की कीमतें

GCMMF के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सौराष्ट्र, अहमदाबाद तथा गांधीनगर समेत पूरे राज्य में शनिवार से अमूल दूध की कीमतें बढ़ा दी गई है. सूत्रों के मुताबिक Amul Gold का 500 मिलीलीटर वाला Pack अब 32 रुपये में, अमूल स्टैंडर्ड 29 रूपये प्रति 500 मिलीलीटर, अमूल ताजा 26 रूपये प्रति 500 मिलीलीटर तथा अमूल टी Special 30 रूपये प्रति 500 मिलीलीटर की दर से मिलेगा.

विधानसभा चुनाव के बाद बढ़े दूध के दाम

आपको बता दें कि गुजरात में दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव के बाद यह पहली बार है, जब अमूल दूध की कीमतें बढ़ाई गई है. GCMMF ने इससे पहले पिछले साल अगस्त में दूध के दामों में 2 रूपये प्रति लीटर की दर से बढ़ोतरी की थी.आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.

3 फरवरी को भी बढ़े थे दूध के दाम

जानकारी के लिए आपको बता दें कि Gujarat Cooperative Milk Marketing Federation ने 3 फरवरी को गुजरात को छोड़कर बाकि देश के सभी क्षेत्रों में दूध की कीमतों में 2 रूपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी थी. इसके पश्चात अब गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने गुजरात में भी दूध की कीमतों में 2 रूपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे