मनोरंजन

Sapna Chaudhary News: विधायक सपना चौधरी को देना चाहता था लग्जरी गाड़ी, बदले में रखी थी बस ये डिमांड

मनोरंजन डेस्क :- हरियाणा में कोई भी डांसर Sapna Chaudhary का मुकाबला नहीं कर सकता है. अपने दमदार डांस से सपना ने हर किसी के मन में अपनी जगह बनाई हुई है. लाखों दिलों की धड़कन बनी सपना देश विदेश में भी खूब मशहूर है. कोई भी शादी ब्याह या अन्य Function सपना के गानों बिना अधूरा रहता है. डांसर व सिंगर Sapna Chaudhary किसी पहचान की मोहताज नहीं है.

sapna dance chatak matak i sapna

छोटी उम्र में ही संभाली घर की जिम्मेदारी

छोटी सी उम्र में ही सारे घर का भार सपना पर आ गया था इसीलिए उन्होंने Stage Show करना शुरू किया था. आज सपना अपने एक एक शो के लिए लाखों रुपए Fees लेती है. कड़ी मेहनत के बाद सपना ने इन ऊंचाइयों को छुआ है. हर कोई उनके डांस का दीवाना है. सपना सोशल मीडिया पर भी काफी Active है. Instagram पर उनके 5 मिलियन से भी ज्यादा Follower है. अपने Fans को खुश करने के लिए देसी क्वीन अपने Videos डालती रहती है. उनके फैंस भी उन पर ढेर सारा प्यार बरसाते हैं. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.

गिफ्ट में देने वाले थे फॉर्च्यूनर गाड़ी 

किसी न किसी कारण सपना चर्चा में बनी रहती है. इसीलिए आज हम आपके लिए सपना से जुड़ा एक रोचक किस्सा लेकर आए हैं. हम आपको एक ऐसे वाकिये के बारे में बताएंगे जिसमें एक विधायक Sapna Chaudhary को लग्जरी कार (Luxury Car) तोहफे में देने वाला था. कुछ ही वक्त पहले लल्लनटॉप को दिए Interview में सपना ने अपनी Life से जुड़ी कई बातें बताई. इसी दौरान उन्होंने बताया कि एक बार एक विधायक ने उन्हें Fortuner Car गिफ्ट करने की पेशकश की थी. Sapna Chaudhary ने आगे बताया कि मेरी मां को उनकी ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने काफी गुस्सा किया व गाड़ी से साफ इनकार कर दिया.

3 दिन तक नहीं खाया खाना 

किस्से को आगे बढ़ाते हुए सपना ने बताया कि जब मां ने गाड़ी के लिए इंकार कर दिया तो मुझे भी बहुत गुस्सा आया. गुस्से के चलते मैंने तीन दिन तक खाना नहीं खाया. मैंने मां को कहा कि जब Free में कार मिल रही थी तो आपने उसके लिए मना क्यों किया. इस पर मेरी मां ने मुझे समझाया और कहा कि तुम्हे क्या लगता है वो फ्री में गाड़ी देने क्यों आ रहा है? तुम्हें मालूम भी है इसका क्या अर्थ होता है.. इससे तो अच्छा होता है कि खुद अपनी मेहनत की कमाई से अपनी गाड़ियां खरीदो.. जिंदगी में फ्री की चीजें कोई मोल नहीं रखतीं..तब मुझे मां की ये बात पल्ले पड़ी और जब कभी किसी ने मुझे कुछ Gift करने के लिए कहा तो मैंने किसी से कुछ नहीं लिया और साफ मना कर दिया.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

One Comment

  1. गाड़ी के बदले क्या मांग रखी ये तो आप ने लिखा नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे