चंडीगढ़

Ambala News: अंबाला मे लगाया जाएगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम, CCTV मे अपराधी का चेहरा दिखते ही तुरंत कंट्रोल रूम में बजेगी घंटी

अंबाला :- प्रदेश में आए दिन क्राइम से जुड़ी कोई न कोई घटना सामने आती ही रहती है. उनमे से कुछ मामले ऐसे होते हैं जिसमें Police तुरंत अपराधियों को पकड़ लेती है, परंतु कुछ ऐसे मामले भी होते हैं जिसमें अपराधी पुलिस के हाथ नहीं लग पाते. हरियाणा में होने वाले Crime पर रोक लगाने के लिए आधुनिक तकनीक से लैस व्यवस्था की जा रही है, इसकी शुरुआत अंबाला जिले से की जाएगी. अंबाला जिले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 143 लोकेशन पर 485 HD नाइट विजन युक्त CCTV कैमरे लगाए जाएंगे.

cctv

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे  

गृह मंत्री अनिल विज ने जानकारी देते हुए बताया कि अंबाला जिले की सुरक्षा और स्मार्ट सिटी की तर्ज पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इनेबल और फेशियल रिकॉग्निशन एप्लीकेशन से युक्त CCTV लगाए जाएंगे. ये CCTV कैमरे संदिग्ध अपराधियों और आतंकवादियों के चेहरे स्कैच और Photo से मैच होते ही Alert जारी कर देगा. शनिवार को गृह मंत्री अनिल विज में इस प्रोजेक्ट को लेकर अपने आवास पर अंबाला रेंज के IG शिवास कविराज और अंबाला के SP जशनदीप सिंह रंधावा से चर्चा की. वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर लगाए जाने वाले CCTV कैमरों का कंट्रोल रूम अंबाला छावनी थाने में बनाया जाएगा.

ऑटोमेटेड तरीके से रखी जाएगी ट्रैफिक पर नजर  

अंबाला छावनी में जगाधरी रोड पर नगर परिषद की तरफ से लगने वाली ट्रैफिक लाइट को CCTV कैमरो से जोड़ा जाएगा. इसका फायदा यह होता कि सेंसर युक्त सीसीटीवी कैमरे ट्रैफिक कम या अधिक होने पर ऑटोमेटिक तरीके से डिटेक्ट करेंगे. इन CCTV कैमरों के जरिए तेज Speed से आने- जाने वाले वाहनों की गति पर भी नजर रखी जा सकेगी. गृहमंत्री ने बताया कि छावनी में 143 लोकेशन पर 485 CCTV कैमरे लगाए जाएंगे. इनमें अंबाला कैंट थाना क्षेत्र पर 67 लोकेशन पर 265 CCTV, पड़ाव थाना क्षेत्र में 34 लोकेशन पर 83 और महेशनगर थाना क्षेत्र में 42 Location पर 137 CCTV कैमरे लगाए जाएंगे. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.

सेना की सुरक्षा के लिए CCTV लगाने अनिवार्य

गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि अंबाला छावनी में सेना और एयरफोर्स के सबसे अधिक जवान रहते हैं. अंबाला छावनी में एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों का भी गढ़ है. इसलिए सेना के जवानों और लड़ाकू विमानों की सुरक्षा के लिए अंबाला छावनी में CCTV होना बेहद जरूरी है. इन CCTV कैमरो से छावनी में होने वाली एक- एक Activity पर नजर रखी जाएगी, इसलिए गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी में CCTV लगाने का फैसला किया है.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे