बिग ब्रेकिंगहिसार न्यूज़

Bhupender Singh Hooda Accident News: हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

हिसार :- हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupender Singh Hooda Accident को लेकर अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. हरियाणा के पूर्व सीएम Bhupender Singh Hooda आज कार्यकर्ताओं के साथ Boxer Sweety Boora के सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए हिसार के घिराय गांव में जा रहे थे. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.

bhupender hooda accident news

सफ़ेद कार में सवार थे Bhupender Singh Hooda

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भूपेंद्र सिंह हुड्डा इस हादसे में बाल-बाल बचे हैं पर गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. हुड्डा की कुशलता की सूचना मिलने पर शुभचिंतकों की सांस में सांस आई है. बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी सफेद फॉर्च्यूनर कार में सवार थे तभी हिसार के घिराये गांव जाते समय यह हादसा हो गया.

नीलगाय सामने आने से हुआ हादसा

जानकारी के लिए बता दें हिसार के पास उनकी गाड़ी के सामने एक नीलगाय आ गई. अचानक नीलगाय सामने आने के कारण भूपेंद्र सिंह हुड्डा की गाड़ी नीलगाय से टकरा गई. हालांकि भूपेंद्र सिंह हुड्डा पूरी तरह से ठीक है और उन्हें दूसरी गाड़ी से रवाना किया गया है. बता दें कि हाल ही में दिल्ली में आयोजित की गई 81 किलोग्राम वर्ग बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वीटी बूरा द्वारा गोल्ड मेडल जीता गया था जिसके उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था.

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे Admin@khabriexpress.in पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे