नई दिल्ली

India Post GDS 2nd List: इस दिन जारी होगी India Post GDS की दूसरी लिस्ट, इतने नंबर वाले बनवा लें मिठाई

नई दिल्ली, India Post GDS 2nd List :- जैसा कि आप सभी जानते है भारतीय डाक विभाग में GDS ( ग्रामीण डाक सेवक) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई थी. पूरे देश के बहुत से उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किए हैं. आपको बता दें कि 27 जनवरी 2023 से 16 फरवरी 2023 के बीच इन पदों के लिए अप्लाई किया गया था. इस भर्ती के जरिए 40889 ग्राम डाक सेवकों को नियुक्त किया जाएगा. इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया भी बेहद सरल थी.

india post gds 2nd list

इस आधार पर होता है चयन 

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट (India Post GDS 2nd Merit List) के आधार पर किया जाना है. 10वीं कक्षा में माध्यमिक विद्यालय परीक्षा से प्राप्त अंकों / ग्रेड / अंकों के 4 दशमलव की सटीकता के प्रतिशत के लिए कुल मिलाकर अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, तथा इसी के आधार पर उम्मीदवारों को चयनित किया जाएगा. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.

जारी हो चुकी है एक लिस्ट

बता दें कि India Post GDS 1st List हो चुकी है. फिलहाल सभी उम्मीदवार दूसरी सूची की प्रतीक्षा में है. सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि अप्रैल यानी इसी महीने के अंत तक GDS 2023 की दूसरी लिस्ट जारी हो सकती है. डाक विभाग की तरफ से सर्कल अनुसार रिजल्ट जारी किया जाता है इसीलिए उम्मीदवार भी इसी प्रकार अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे.

इस प्रकार चेक कर पाएंगे दूसरी लिस्ट

जैसा कि हमने आपको बताया April Month के अंत तक ग्राम डाक सेवक की दूसरी लिस्ट घोषित हो सकती है, जिसके साथ ही आपका Result का इंतजार भी खत्म हो जाएगा. लिस्ट जारी होने के बाद आप बेहद ही आसान Process से अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे. हम आपको हमारी इस खबर में India Post GDS Result चेक करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया है.

इस प्रकार करें आसानी से लिस्ट चैक 

  • GDS List 2023 देखने के लिए सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट http://indiapostgdsonline.gov.in/ पर जाना होगा.
  • इसके बाद आपको कैंडिडेट कॉर्नर में Shortlisted Candidates पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने State को सेलेक्ट करना होगा.
  • आपकी स्क्रीन पर मेरिट के अनुसार बनाया गया पीडीएफ फॉर्म Open हो जाएगा.
  • इस पीडीएफ में आप अपना नाम सर्च कर सकते हैं.
  • यदि इस पीडीएफ में आपको आपका नाम दिखता है तो इसका अर्थ है कि आप इस भर्ती के लिए चुन लिए गए हैं.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे