नई दिल्ली

Haryana Mask News: हरियाणा में कोरोना को लेकर एक्शन में स्वास्थ विभाग, अब मास्क के बिना नहीं होगी अस्पताल में एंट्री

नई दिल्ली :- भारत में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, इसी को लेकर सिविल अस्पतालों में भी तैयारियां शुरू कर दी गई है. सिविल अस्पतालों में शुरू हुई मॉक ड्रिल के दौरान Mask, सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग जैसी अनेक खामियां सामने आई है. यदि इन खामियों पर जल्द से जल्द कार्य नहीं किया गया, तो Health Department की परेशानियां बढ़ सकती है. बता दें कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना के मरीजों का इलाज तो कर सकता है, परंतु इसके मामलों को बढ़ने से नहीं रोक सकता. इसके लिए जरूरी है कि सभी लोग कोरोना से बचने के नियमों का सख्ती से पालन करें.

corona 3

कोरोना को लेकर अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग 

मॉक ड्रिल के दौरान देखा गया कि सिविल अस्पताल में लगा ऑक्सीजन का प्लांट भी बंद पड़ा है. संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कल दो दिवसीय मॉक ड्रिल शुरू कर दी गई. पहले दिन मॉक ड्रिल में संक्रमण को लेकर किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए रिहर्सल की गई. बता दे कि मॉक ड्रिल में एंबुलेंस से स्वास्थ्य कर्मी एक संक्रमित मरीज को लेकर अस्पताल में आते हैं जिसे तुरंत कर्मचारी मरीज को एंबुलेंस से उतार कर उसे कोविड वार्ड में लेकर जाते हैं. जहां पहले से तैनात स्टाफ मरीज का बीपी, ऑक्सीजन लेवल आदि की जांच कर उसका उपचार शुरू कर देते हैं. उसके बाद तुरंत एंबुलेंस को सेनेटाइज किया जाता है. इस दौरान विभाग के अधिकारियों को कुछ खामियां नजर आई और उन्हें दूर करने के लिए भी कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए.

निरीक्षण में सामने आई ये खामियां  

सीएमओ डॉ रघुवीर शांडिल्य एवं सर्विलेंस अधिकारी डॉ दीपक ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने मॉक ड्रिल के दौरान कोविड वार्ड व आपातकालीन विभाग में आईसीयू का निरीक्षण किया. आपातकालीन विभाग में मौजूद मरीज व उनके अभिभावकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग नहीं दिखाई दी. वहीं कुछ लोग बिना Mask के भी आपातकालीन विभाग में मौजूद थे. इसके अलावा Hospital परिसर में भी अधिकतर व्यक्ति मास्क का उपयोग नहीं कर रहे थे. अस्पताल में कई स्थानों पर सैनिटाइजर भी उपलब्ध नहीं था, इसी संबंध में सीएमओ डॉ रघुवीर शांडिल्य ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे इन खामियों को जल्द से जल्द दूर करने के प्रयास करें.आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.

यह होंगी नई व्यवस्था

  • कोई भी व्यक्ति अब बिना Mask के अस्पताल में प्रवेश नहीं कर पाएगा. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अस्पताल के मुख्य गेट पर ही Hospital में आने जाने वाले व्यक्तियों की विभाग की तरफ से Mask वितरित किए जाएंगे.
  • चिकित्सकों के Room के बाहर भी अब भीड़ जमा नहीं होने दी जाएगी. जब तक बारी नहीं आती, तब तक मरीजों को सोशल डिस्टेंसिंग में खड़ा रहना होगा.
  • ओपीडी वार्ड, आपातकालीन विभाग आदि के मुख्य गेट पर सिक्योरिटी गार्डों को सैनिटाइज के साथ तैनात किया जाएगा. एंट्री से पहले व्यक्ति के सैनिटाइजर से हाथ साफ करवाए जाएंगे.
  • सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने के लिए विशेषकर OPD में अतिरिक्त सिक्योरिटी स्टाफ को भी तैनात किया जाएगा.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे