मौसम

Haryana Weather News: अगले तीन घंटो में हरियाणा के चार जिलों में होगी बारिश, यहाँ से चेक करे जिलों के नाम

भिवानी :- बे- मौसमी बरसात के कारण अन्नदाता पहले ही परेशान है. ऐसे में मौसम विभाग के द्वारा अगले 3 घंटों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. जानकारी के लिए बता दे भारत मौसम विभाग चंडीगढ़ के द्वारा अगले 3 घंटों में हरियाणा के 4 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा के 4 जिलों में अगले 3 घंटे में हल्की बारिश के साथ तेज बिजली कड़कने और आंधी की संभावना बन रही है.

इन जिलों में होगी बारिश

अन्नदाता को बेमौसम बारिश से काफी ज्यादा नुकसान हुआ है, हालांकि हरियाणा सरकार के द्वारा किसानों को मुआवजा देने की घोषणा भी की गई है, लेकिन फिर भी किसानों को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ेगा. वहीं अगले 3 घंटों में हरियाणा के कुछ स्थानों पर वह भारतीय मौसम विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया गया है. भारत मौसम विभाग चंडीगढ़ के द्वारा जारी किए गए पूर्व अनुमान के अनुसार अगले 3 घंटे में हरियाणा के करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र और जींद जिलों व आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ तेज बिजली कड़कने की संभावना है. जानकारी के लिए बता दें यह मौसम पूर्वानुमान भारत मौसम विभाग चंडीगढ़ द्वारा 4:10 PM पर जारी किया गया है.

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे Admin@khabriexpress.in पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे