Delhi Free Bijli News: दिल्ली में फ्री बिजली लेने वालो को बड़ा झटका, आज से नहीं मिलेगी मुफ्त बिजली
नई दिल्ली, Latest News :- दिल्ली सरकार के बिजली मंत्री ने एक जरूरी प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल की तरफ से एक फाइल को मंजूरी नहीं दी गई है. इस फैसले से दिल्ली के 46 लाख परिवारों की बिजली सब्सिडी रुक सकती है. बता दें कि दिल्ली मे आम आदमी पार्टी की सरकार है. अरविंद केजरीवाल की सरकार की तरफ से लोगों को हर महीने 200 यूनिट तक निशुल्क बिजली दिए जाने का वादा किया गया था और 201 से 400 तक 50% सब्सिडी दी जाती थी.

सरकार देगी दिल्लीवासियों को बड़ा झटका
सरकार की तरफ से वकीलों, किसानों, 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ित परिवारों को भी बिजली सब्सिडी दी जाती है. सोमवार से उपभोक्ताओं को भेजे जाने वाले बिजली बिल में कोई भी सब्सिडी नहीं दी जाएगी. अरविंद केजरीवाल सरकार की तरफ से कैबिनेट में इस वित्त वर्ष में भी सब्सिडी देने का फैसला लिया गया था, परंतु उप राज्यपाल उस फाइल को पकड़ कर बैठे हैं. वहां से फाइल वापस नहीं आने तक सब्सिडी का पैसा सरकार जारी नहीं कर सकती है. इस वजह से पैसे होने के बाद भी सरकार लोगों को सब्सिडी नहीं दे पायेगी. बता दें कि शुक्रवार सुबह टाटा पावर दिल्ली डिसटीब्यूशन लिमिटेड और उसके बाद बीएसईएस की दोनों कंपनियों ने ही उनके पास पत्र लिखकर कहा है कि उनके पास सब्सिडी को लेकर कोई भी सूचना नहीं है.
LG की तरफ से जारी किया गया बयान
आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं. इसलिए सामान्य बिलिंग शुरू करनी होगी. TPDDL से पत्र आते ही वह तुरंत उपराज्यपाल से मिलने के लिए समय मांगेंगे, परंतु 24 घंटे में भी चुनी हुई सरकार के मंत्री को 5 मिनट का समय नहीं दिया गया. सरकार को फाइल भी वापस नहीं भेजी गई. प्रेस वार्ता करने के बाद LG ने अपना बयान जारी करते हुए कहा है कि बिजली मंत्री को सलाह दी जाती है कि एलजी के खिलाफ अनावश्यक राजनीति और निराधार झूठे आरोपों से बचे. उन्हें इस प्रकार के झूठे आरोपों से लोगों को गुमराह नहीं करना चाहिए.

