Haryana Weather Forecast: हरियाणा के इन जिलों में 17 और 18 अप्रैल को होगी बरसात, मौसम विभाग ने जारी की जिलों की लिस्ट
चंडीगढ़, Haryana Weather Forecast :- हरियाणा के मौसम में बदलाव जारी है. पिछले तीन-चार दिनों से गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया हुआ है. इससे पहले भी बेमौसम बरसात की वजह से हरियाणा के साथ-साथ आसपास के राज्यों के किसानों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा था. बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि की वजह से किसानों की पकी पकाई फसल खराब हो गई. वही हरियाणा सरकार की तरफ से भी किसानों को राहत देते हुए क्षतिपूर्ति पोर्टल पर जानकारी उपलब्ध करवाने को कहा गया और उस हिसाब से मुआवजा राशि भी उपलब्ध करवाई जा रही है. अब एक बार फिर से Haryana के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.

आज इन इलाके में हो सकती है हल्की बूंदाबांदी
बता दें कि 14 अप्रैल से लेकर 18 अप्रैल तक हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा. हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. आज बारिश होने की संभावना काफी कम ही दिखाई दे रही है. चंडीगढ़ मौसम विभाग की तरफ से मौसम के बारे में पूर्वानुमान जारी किया गया जिसमें बताया गया कि एक-दो दिनों में हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. 17 April को हरियाणा के पंचकुला, यमुनानगर, अंबाला आदि जिलों में बरसात हो सकती है. इन हिस्सों में बूंदाबांदी होने की संभावना 20 से 25% के आसपास है.
18 अप्रैल को इन जिलों में होगी बरसात
आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं. हरियाणा का मौसम काफी बदला हुआ दिखाई दे रहा है. गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़ आदि जिलों को छोड़कर 18 अप्रैल को हरियाणा के सभी जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है. Chandigarh मौसम विभाग की तरफ से अनुमान जारी किया गया है कि 18 अप्रैल को हरियाणा में बारिश होने की संभावनाएं 50% से ज्यादा है.
हरियाणा के इन जिलों में 17 और 18 अप्रैल को होगी बरसात,@imd_chandigarh
ने जारी की जिलों की लिस्ट #weather #haryanaweather #KhabriExpress pic.twitter.com/TyNsRv1KDu— Khabri Express (@khabri_express) April 14, 2023

