Haryana Weather: हरियाणा के इन 12 जिलों में कल होगी भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया हीट वेव का अलर्ट
चंडीगढ़, Haryana Weather Update :- हरियाणा में पिछले काफी समय से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. जहां पिछले 1 हफ्ते से गर्मी लोगों को सता रही है. अचानक पड रही इतनी गर्मी की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है. वही कुछ समय पहले हुई अचानक बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि की वजह से किसानों को भी काफी नुकसान का सामना करना पड़ा था. अब इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है, जिसको देख कर लग रहा है जैसे June का महीना आ गया है.

हरियाणा में कल से चलेंगी गरम तेज हवाए
अब मौसम विभाग की तरफ से एक बार फिर मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है. जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले एक-दो दिनों में हरियाणा के कुछ जिलों में गरम तेज हवाएं चल सकती है, जिस वजह से Temperature में और भी वृद्धि होगी. आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी और भी परेशान करती हुई नजर आएगी.आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.
इन जिलों में मे बढ़ेगा तापमान
कल हरियाणा के 12 जिलों में तेज गर्म हवाएं चल सकती है. जिस वजह से गर्मी और भी लोगों को सताएगी. इन 12 जिलों में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, करनाल, पलवल, फरीदाबाद, हिसार, फतेहाबाद, जींद, सिरसा आदि जिले शामिल है. इन जिलों में अब भीषण गर्मी पड़ने वाली है. ऊषण लहर की वजह से इन जिलों के लोगों को गर्मी अब परेशान करेगी, जिस वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाएगा. सुबह ही इतनी तेज धूप हो जाती है.
Weather warnings #Haryana dated 16.04.2023 pic.twitter.com/MXr7OZf7DR
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) April 16, 2023

