Haryana News

Haryana Corona Update: हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना वायरस, पिछले 24 घंटे में आये रिकॉर्ड तोड़ मामले

चंडीगढ़, Haryana Corona Update :- पूरे भारत के साथ-साथ हरियाणा में भी कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. हरियाणा में संक्रमण दर 11% से भी ऊपर पहुंच गई है. कोरोना के मरीजों में लगातार इजाफा हो रहा है, जिस वजह से Health Department भी काफी अलर्ट मोड़ पर है. हरियाणा में कोरोना मरीजों की संख्या (Haryana Corona Update 17 April 2023) बढ़कर 4000 से ऊपर हो गई है. वहीं इसी बीच राहत की खबर यह है कि प्रदेश में गंभीर मरीजों की संख्या अभी तक ना के बराबर है. Haryana में पिछले 24 घंटों में 14 जिलों में 839 नए कोरोना के केस (Haryana Corona Cases 17 April 2023) सामने आए. इसी वजह से संक्रमण दर भी बढ़कर 11.89% तक पहुंच गई है.

corona 3 1

हरियाणा में पाए गए 839 नए कोरोना मरीज 

इसी बीच 435 संक्रमित मरीजों ने कोरोना को हरा दिया और अपने घर वापसी की. Haryana में अब तक 10000 से ज्यादा लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गवा चुके हैं. हरियाणा राज्य के सभी जिलों में कोरोना के मामले सामने नहीं आ रहे हैं बता दें कि कुछ जिलों में ही स्थिति ज्यादा बदतर बनी हुई है. हरियाणा के 8 जिले इनमें चरखी दादरी, पलवल, फतेहाबाद,  कुरुक्षेत्र, भिवानी, महेंद्रगढ़ और जींद शामिल है, यहां एक भी कोरोना Active मरीज नहीं है. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.

Haryana District Wise Corona Case Today 17 April 2023 

Sr No Name of District Positive Cases Today No of Active Cases
1 Gurugram 562 2275
2 Faridabad 79 569
3 Hisar 20 145
4 Sonipat 6 114
5 Karnal 14 179
6 Panchkula 65 322
7 Ambala 24 116
8 Panipat 4 40
9 Sirsa 7 24
10 Rohtak 25 118
11 Yamunanagar 15 22
12 Kurukshetra 0 17
13 Bhiwani 0 6
14 Jind 0 18
15 Mahendragarh 0 2
16 Rewari 4 16
17 Jhajjar 12 68
18 Fatehabad 0 12
19 Kaithal 2 20
20 Palwal 0 19
21 Charkhi Dadri 0 16
22 Nuh 0 1
Haryana 839 4119

इन जिलों में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले 

दूसरी तरफ गुरुग्राम में 562 नए कोरोनावायरस के सामने आए,  जिसके बाद ही इस जिले में कोरोना के Active केसों की संख्या बढ़कर 2275 तक पहुंच गई. हरियाणा में Total चार हजार से ऊपर कोरोना संक्रमित मरीज है, जिसमें से आधे तो अकेले Gurugram से ही है. वही फरीदाबाद में 79, हिसार में 20, सोनीपत में 6, करनाल में 14,  पंचकूला में 65, अंबाला में 24, पानीपत- रेवाड़ी में 4- 4, सिरसा में सात, यमुनानगर में 15,  झज्जर में 12, कैथल में दो नए संक्रमित मरीज पाए गए.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे