Haryana Teachers News: हरियाणा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, अब मिलेंगी 10 अतिरिक्त छुट्टियां
चंडीगढ़, Haryana Teachers News :- यदि आप भी हरियाणा में शिक्षक या अध्यापक के पद पर कार्यरत है, तो आपके लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. हरियाणा सरकार की तरफ से अध्यापकों को एक बड़ा तोहफा दिया गया है. बता दें कि शिक्षकों के साथ शिक्षा विभाग में कार्यरत अन्य कर्मचारियों को भी इस तोहफे का लाभ मिलने वाला है. शिक्षकों के साथ-साथ शिक्षा विभाग में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों के लिए कैजुअल लीव व ईएल की सुविधा में बदलाव किया गया है. इसी संबंध में Haryana Government की तरफ से Officially पत्र भी जारी कर दिया गया है.

हरियाणा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा
इस पत्र में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से बदलाव को लेकर जानकारी दी गई है. साथ ही यह भी बताया गया है कि यह बदलाव इसी Month से प्रभावी हो जाएगा. पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार यदि कोई पुरुष कर्मचारी 10 साल की सर्विस पूरी कर चुका है, तो वह साल में 10 कैजुअल लीव ले सकता है. इसी प्रकार ही महिला कर्मचारियों को साल में 20 दिन की कैजुअल लीव मिलेगी. यह leave December महीने तक पूरी की जा सकेगी. इसकी मंजूरी नियमों के अनुसार ही दी जाएगी. आज की इस खबर से अध्यापकों को काफी खुशी मिलने वाली हैं, अब उन्हें साल में 10 अतिरिक्त छुट्टी मिलेगी.
केवल इन्हीं अध्यापकों को ही मिलेगा लाभ
आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं. बता दें कि जिन भी कर्मचारियों को ड्यूटी करते हुए 15 से 20 साल हो गए हैं, केवल उन्हें ही इस घोषणा का लाभ मिलने वाला है. इसके साथ ही 20 साल की सर्विस करने पर 20 दिन की कैजुअल लीव 1 साल में ली जा सकेगी. इस प्रकार के निर्देश परिषद की तरफ से प्रदेश के सभी प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, बीईओ, प्रोग्राम ऑफिसर को जारी कर दिए गए है.

