Haryana News

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, अब पारिवारिक जमीनों के बंटवारे के लिए बनेगा नया कानून

चंडीगढ़ :- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तरफ से एक बड़ा ट्वीट किया गया है. इस ट्वीट के जरिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश में पारिवारिक जमीन के बंटवारे के झगड़ों के निपटान हेतु एक बड़ा कदम उठाने का संकेत दिया है. बता दे कि प्रदेश में पारिवारिक जमीनों के बंटवारे को लेकर आए दिन कोई न कोई झगड़ा होता ही रहता है, इस वजह से अब Haryana Government की तरफ से इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है.

cm dushant

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला 

पारिवारिक जमीनों के बंटवारे के दौरान होने वाले झगड़े से निपटने के लिए जल्द ही हरियाणा में एक नया कानून बनाया जाएगा. इसके अलावा, राज्य में लगभग 100 गांव ऐसे भी हैं जिनकी चकबंदी नहीं हुई है. इसको लेकर भी बड़ा बयान दिया गया है. इसके लिए एक वैज्ञानिक तरीके से चकबंदी करवाए जाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है. आगे आने वाले समय में इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी.

चकबंदी को लेकर भी दिया गया बड़ा बयान 

उससे पहले आपको पता होना चाहिए कि चकबंदी क्या होती है. चकबंदी वह विधि है, जिसके द्वारा व्यक्तिगत खेती को टुकड़ों में विभक्त होने से रोका एवं संचयित किया जाता है. किसी गांव की समस्त भूमि को और किसानों के बिखरे हुए भूमिखंडों को एक पृथक्‌ क्षेत्र में पुनर्नियोजित किया जाता है. हरियाणा सरकार की तरफ से पहले भी चकबंदी को लेकर कई प्रकार की तैयारियां की गई है और कई बड़े बयान भी दिए गए हैं.

इससे पहले भी जारी की गई थी डेडलाइन 

पिछले साल भी हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की तरफ से चकबंदी को लेकर डेडलाइन तय की गई थी. उस दौरान कहा गया था कि मार्च 2023 तक ही यह काम पूरा हो जाएगा, अभी भी कुछ गांवों की चकबंदी होना बाकी है. जिसके लिए सरकार तेजी से कार्य कर रही है और जल्द ही एक नई तकनीक को लागू किया जा सकता है. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे