नई दिल्ली, State Bank Of India:- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा तोहफा दिया है. यदि आप भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के खाता धारक है तो आपके लिए एक खुशखबरी है. जी हां आपको बता दें कि बैंक अपने ग्राहकों को पूरे 57,000 रुपये दे रहा है. जी हां… आपने बिल्कुल ठीक सुना पूरे 57 हज़ार. बैंक की तरफ से ग्राहकों के लिए समय-समय पर कई सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं. अब आप सभी के पास भी ये पैसे प्राप्त करने का अवसर है. आइए आपको इस बारे में पूरी जानकारी प्रदान करते हैं.

यहाँ समझे स्कीम
आरडी यानी रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम (Recurring Deposit Scheme) एक ऐसी योजना है जिसमें प्रति माह आपके Account में से पैसा कटता रहता है. उदाहरण के लिए मान लीजिए आपने 5 साल के लिए 5,000 रुपये Per Month की RD कराई है और इस पर आपको 6.75 फीसदी की दर से Interest दिया जा रहा है तो इसके अनुसार आपको Maturity पर पूरे 57,658 रुपये अतिरिक्त प्राप्त होंगे.
Maturity पर मिलेगा 57,658 रुपये का ब्याज
आपको बता दें 5 साल में हर महीने 5000 रुपये के हिसाब से आपका Investment 3 लाख रुपये का होगा, परन्तु आपको मैच्योरिटी पर पूरे 3,57,658 लाख रुपयें दिए जायेंगे . इनमें से 3 लाख रुपये आपकी Invest की गई Amount होगी और 57,658 रुपये आपको ब्याज के रूप में मिलेंगे.
Senior Citizens को मिलता है ज्यादा बेनिफिट
आपको बता दें SBI की तरफ से सीनियर सिटीजन्स को रेकरिंग डिपॉजिट पर सामान्य ग्राहकों की अपेक्षा ब्याज में ज्यादा बेनिफिट मिलता है. यदि कोई वरिष्ठ नागरिक आरडी स्कीम में निवेश करता है तो उसको 6.75 फीसदी से 7.25 फीसदी तक इंटरेस्ट रेट (Interest Rate) दी जाती है. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.
100 रुपए की मिनिमम इन्वेस्टमेंट से कर सकते हैं शुरू
अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि आप कितने महीनों तक निवेश कर सकते हैं तो आप एसबीआई में 12 महीनों से लेकर 120 महीनों तक के लिए आरडी करा सकते हैं. आप इसे 100 रुपये के Minimum Investment से शुरू कर सकते हैं. आप एसबीआई की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में हर महीने केवल 1 हजार रुपये भी जमा कर सकते हैं. यह आप पर आधारित होगा कि आप हर महीने कितने रुपए जमा करवाना चाहते हैं.
