नई दिल्ली

PAN Card रखने वाले इन लोगो को केंद्र सरकार का बड़ा झटका, अब 30 जून तक भरनी होगी एक हजार रूपए फीस

नई दिल्ली :- पैन कार्ड हमारे आयकर संबंधी कार्यों के साथ- साथ बैंकिंग से जुड़े कार्यों में भी अहम भूमिका निभाता है. पैन कार्ड आयकर विभाग के द्वारा जारी किया जाता है. पैन कार्ड का उपयोग गाड़ी खरीदने- बेचने, Bank अकाउंट खोलने, आईटी रिटर्न फाइल करने, इंश्योरेंस प्रीमियम के लिए और सिक्योरिटी में निवेश करने के लिए किया जाता है. PAN Card को चालू रखने के लिए इसेे आधार कार्ड से लिंक किया जाना आवश्यक है. जिस भी नागरिक ने PAN Card को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाया है, वह अब 30 June 2023 तक लिंक करवा सकते है.

aadhar card

पैन आधार लिंक की तिथि बढ़ाई 

मंगलवार को वित्त मंत्रालय ने Notification जारी किया. जिसमें उन्होंने PAN कार्ड से आधार कार्ड लिंक करवाने की तिथि 31 March 2023 से बढ़ाकर 30 June 2023 तक कर दी है. नोटिफिकेशन में कहां गया है कि जो व्यक्ति 1 जुलाई 2023 से पहले PAN कार्ड को आधार से लिंक नहीं करवाएगा उसका पैन कार्ड निष्क्रिय कर दिया जाएगा. सरकार ने पिछले वर्ष भी नागरिकों को आधार लिंकिंग के लिए 31 मार्च 2022 का समय दिया था, 31 मार्च 2022 से पहले मुफ्त में आधार कार्ड से PAN कार्ड लिंक किए जा रहे थे.

1 जुलाई से पैन कार्ड हो जाएंगे निष्क्रिय 

बता दें कि पिछले वर्ष 31 मार्च 2022 तक आधार कार्ड Free लिंक के गए थे जबकि 1 अप्रैल 2022 से 500 रुपये का शुल्क लगाया गया और इसके बाद भी जब कुछ नागरिक PAN आधार लिंक करवाए बगैर रह गए तो 1 July 2022 तक का समय बढ़ाकर 1000 रूपये शुल्क कर दिया गया था. वित्त मंत्रालय ने अधिसूचना में साफ- साफ कहा है कि बिना आधार कार्ड से लिंक PAN 1 जुलाई से निष्क्रिय कर दिए जाएंगे. इसलिए जिन जिन नागरिक के पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक होने शेष रहते हैं, वह जल्द से जल्द अपने PAN को आधार कार्ड से लिंक करवा ले. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.

आधार कार्ड से पैन लिंक ना करवाने के नुकसान

  • PAN कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाने पर 1 July 2023 से पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएंगे
  • पेन के निष्क्रिय रहने की अवधि के दौरान ऐसे रिफंड पर कोई Interest देय नहीं होगा
  • बिना आधार कार्ड से लिंक पैन कार्ड के लिए कोई रिफंड जारी नहीं किया जाएगा
  • अधिनियम के अंतर्गत उस दर पर TCS और TDS की कटौती/ एकत्रीकरण किया जाएगा.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे