गोल्ड रेट

Aaj Sone Ka Bhav: इस हफ्ते सोने से 8 गुना तेज गिरे चांदी के भाव, गोल्ड अभी भी 2400 रूपये सस्ता

नई दिल्ली, Aaj Sone Ka Bhav :- समय के साथ साथ महंगाई इतनी बढ़ती जा रही है कि लोगों के लिए Gold- Silver खरीदना काफी मुश्किल हो गया है. प्राचीन समय से ही हमारे समाज में शादियों के अवसर पर सोने चांदी के गहने देने का रिवाज़ है. जैसे जैसे सोने चांदी के दाम बढ़ते जा रहे हैं, वैसे वैसे लोगों के द्वारा Gold और Silver कम खरीदा जा रहा है. पिछले कुछ समय से सोने चांदी के भाव लगातार बढ़ते जा रहे हैं. लगातार बढ़ रही कीमतों के बीच ग्राहकों केेेे लिए राहत भरी खबर हैं. इस हफ्ते सर्राफा बाजार में सोने चांदी के दामों में भारी गिरावट देखने को मिली.

gold 1

पिछले एक हफ्ते में सोने में आई ₹273 की गिरावट  

इस हफ्ते सोने चांदी के भाव गिरते हुए नजर आए. पिछले 5 दिनों में सोने की कारोबारी केवल 273 रूपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर बंद हुआ वहीं चांदी की कीमतों में भी 1860 रुपए प्रति किलो की भारी गिरावट दर्ज की गई. Friday को शुद्ध सोना यानी की 24 कैरेट Gold का भाव 59,259 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 72000 रूपये प्रति किलोग्राम तक दर्ज किया गया. 31 जुलाई को 24 कैरेट सोने का भाव 59,505 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला और 59,567 पर बंद हुआ.

अलग- अलग कैरेट के हिसाब से सोने का भाव 

  • Gold 999 (24 कैरेट) 59294 59567 -273
  • Gold 995 (23 कैरेट) 59057 59328 -271
  • Gold 916 (22 कैरेट) 54313 54563 -250
  • Gold 750 (18 कैरेट) 44471 44675 -160
  • Gold 585 (14 कैरेट) 34687 34847 -160
  • Gold 999 72000 73860 रूपये प्रति किलो -1860

चाँदी के भाव में भी आई भारी गिरावट 

वहीं अगर चांदी की बात करें तो चांदी की बिक्री 73,561 रुपए प्रति किलोग्राम से खुलकर 73,860 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. इस हफ्ते चांदी के भाव 76,428 तक पहुंचे और 4,428 रुपए सस्ता होकर 72000 रूपये तक आ पहुंचे. वही इस सप्ताह 31 July को सोने के भाव 59,567 से खुलकर 273 रूपये की गिरावट के साथ 59,294 रुपए प्रति 10 ग्राम तक आ पहुंचे. फिलहाल सोना ऑल टाइम हाई से 2445 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है. 5 मई को 24 कैरेट सोने का भाव ऑल टाइम हाई 61,739 रुपए पहुंच गया था जबकि चांदी 77,280 रुपए प्रति किलो थी.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे