एडवाइजरी जारी: Holi के दिन किया हुड़दंग तो खैर नहीं, सड़कों पर उतरेगी 200 से ज्यादा पुलिस टीमे
नई दिल्ली :- फाल्गुन महीने में प्रत्येक वर्ष होली का पावन पर्व मनाया जाता है. अबकि बार 7 व 8 March को पूरे देश में Holi मनाई जाएगी. होली रंगों का त्योहार है, परंतु कुछ ऐसे हुडदंगबाज भी होते हैं जोकि होली के रंग में भंग डालने से बाज नहीं आते. ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए दिल्ली Police ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पहले ही राजधानी दिल्ली में सभी जगहों पर पुलिस जवान तैनात कर दिए हैं.

आम नागरिक के लिए संकट पैदा करते हैं शराबी और हुड़दंगी
होली के पर्व पर लोग ज्यादा से ज्यादा शराब का सेवन करते हैं, जोकि उनके स्वयं के लिए तो हानिकारक है ही और दूसरों के जीवन के लिए भी मुसीबत बन जाते हैं. कुछ लोग Holi के दिन शराब पीकर Driving करते हैं, तो वही कुछ युवा जानबूझ कर मस्ती में दुपहिया वाहन पर तेज Speed से स्टंटबाजी करते हुए वाहन चलाते हैं, जिसका खामियाजा आम नागरिक को भुगतना पड़ता है. ऐसे शराबियों और हुडदंगियों पर लगाम कसने के लिए Police ने विशेष इंतजाम किए हैं. जिसके तहत यातायात पुलिस और Local पुलिस की 200 से ज्यादा टीमें सड़कों पर उतारी है.
हुड़दंगियो पर रोक लगाने के लिए 200 पुलिस टीम तैनात
दिल्ली पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों, खतरनाक ड्राइविंग, Fast Speed वाले वाहनों, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, रेड लाइट Jumping, और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर प्रतिबंध लगाने के लिए 200 Police टीमों की ड्यूटी लगाई है. ये पुलिस टीमें ऐसी जगहों पर तैनात की गई है जहां से सबसे ज्यादा Case आते है. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी. वही दिल्ली पुलिस ने सभी माता- पिताओ से अपील करते हुए कहा है कि वे अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने की इजाजत ना दें.
ड्रंक एंड ड्राइव करने वाले को भरना पड़ेगा भारी जुर्माना
पुलिस अफसरों द्वारा जारी निर्देशानुसार Drunk And Drive करने वाले वाहन चालकों को भारी जुर्माना भरने के साथ- साथ जेल की हवा भी खानी पड़ सकती हैं. इसके अलावा पुलिस लाइसेंस रद्द करने का भी अधिकार रखती है. पिछले वर्ष होली के दिनों में Traffic नियमों को तोड़ने वाले करीब 2,456 चालान काटे गए जबकि बिना हेलमेट वालों के 1,921 चालान काटे गए. इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के 196 और तेज Speed से वाहन चलाने वालों के करीब 25 चालान काटे गए. जबकि दुपहिया वाहन पर 3 लोग सवार होने के कारण 314 चालान काटे गए.

