Haryana: हाई कोर्ट के इस आदेश के बाद मचा हड़कंप, खतरे में पड़ी हरियाणा पुलिस के जवानों की नौकरी
चंडीगढ़ :- पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के Orders के बाद हरियाणा पुलिस में कार्यरत कई कर्मचारियों की नौकरी पर संकट आ गया है. अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) नए सिरे से Merit List बनाएगा और सूची जारी होने में लगभग दो महीने तक का वक़्त लग सकता है. नई प्रक्रिया की वजह से 1054 कांस्टेबल की नौकरी पर तलवार लटक गई है.

इन पदों पर की गई थी भर्ती
हाई कोर्ट द्वारा फैसला देने के बाद महाधिवक्ता कार्यालय ने शुक्रवार को Commission को भी इस बारे में सूचना दें दी है. जैसा कि आप सभी जानते है आयोग द्वारा 2018 को पुरुष Constable के पांच हजार पदों पर भर्ती की गई थी. इस भर्ती से 1147 महिला कांस्टेबल, पुरुष उप निरीक्षकों के 400 पद और महिला उप- निरीक्षकों के 63 पदों को भरा गया था. इस भर्ती में समाजिक- आर्थिक मानदंड के तहत, पाँच अंक अतिरिक्त दिए गए थे.
सिलेक्शन कमेटी ने बरती कोताही
यदि कोई अभ्यर्थी विधवा अथवा अनाथ है तो उसे भी पांच अंकों का अतिरिक्त लाभ मिलना था. आवेदकों को कहा गया था कि अगर माता- पिता की मृत्यु हो चुकी हैं तो ही इन पाँच नंबरों का लाभ दिया जाएगा. इसके विपरीत कुछ लोगों ने पिताविहीन होने का Certificate लगा दिया. उस समय Selection Committee के सदस्यों ने कथित तौर पर कोताही का परिचय देते हुए कुछ अभ्यर्थियों को पिताविहीन होने के नंबर दे दिए.
दोबारा से जारी किया जाएगा संशोधित रिजल्ट
आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि Scrutiny के लिए 45 Teams लगाई गई थी. 353 बच्चे ऐसे थे जिनके नंबर बनते थे लेकिन उन्हें नंबर नहीं दिए गए. दूसरी ओर 165 अभ्यर्थियों को नंबर मिल गए. राज्य के 1054 आवेदकों ने High Court में याचिका दायर कर दी. इस पर एक हाईकोर्ट ने फैसला दिया कि इस भर्ती का परिणाम फिर से जारी किया जाना चाहिए. अब आयोग द्वारा फिर से स्क्रूटनी की जाएगी और परीक्षा का परिणाम नए सिरे से जारी किया जाएगा.

