गैजेटफाइनेंस

Paytm के बाद अब Google Pay यूजर्स के लिए बुरी खबर, जल्द बंद होने जा रही है सर्विस

डेस्क डेस्क :- गूगल कंपनी (Google Company) ने अपने पेमेंट एप Google Pay को बंद करने का निर्णय लिया है. मिली जानकारी के अनुसार गूगल पे 4 जून से बंद हो जाएगा. कंपनी ने यह फैसला साल 2022 में ही ले लिया था. गूगल कंपनी के इस कदम से लाखों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

googlepay

गूगल पे होगा बंद

बहुत सारे देशों में गूगल वायलेट तथा गूगल पे एप दोनों ही काम कर रहे थे, परंतु अब गूगल ने स्टैंड अलोन गूगल पे ऐप को बंद करने की घोषणा की है. हालांकि भारत तथा सिंगापुर में यह ऐप जून के बाद भी काम करेंगे. परंतु अमेरिका तथा बाकी सारे देशों में गूगल पे का स्टैंड अलोन ऐप अब देखने को नहीं मिलेगा.

पोस्ट करके दी जानकारी

गूगल ने अपनी पोस्ट में इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि गूगल पे के द्वारा किए जाने वाले भुगतान तथा खाता मैनेजमेंट (Management) को बंद किया जाएगा. हालांकि, यूजर्स अपने गूगल पे बैलेंस (Balance) को अपने खाते में 4 जून 2024 के बाद भी पैसा ट्रांसफर किया जा सकेगा. इसके लिए यूजर्स को गूगल पे की दूसरी वेबसाइट का यूज़ करना होगा. कंपनी ने बताया कि गूगल पे को गूगल वॉलेट से 180 देश में रिप्लेस (Replace) कर दिया गया है. अब गूगल पे की सर्विस को यूजर्स गूगल वॉलेट ऐप के माध्यम से इस्तेमाल कर पाएंगे.

गूगल ने पहले भी क्लोज किया ऐप 

यह पहली बार नहीं है जब गूगल ने अपने भुगतान ऐप को क्लोज करने का निर्णय लिया है. कंपनी ने सबसे पहले गूगल वॉलेट को पेश किया था. इसके बाद गूगल वॉलेट एप को इंटीग्रेटेड कर दिया गया. गूगल ने तेज नाम से एक ऐप पेश किया तथा बाद में उसी का नाम बदलकर गूगल पे कर दिया गया. वर्तमान समय में गूगल पे एप के द्वारा यूपीआई पेमेंट किया जाता है

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे