फाइनेंस

UPI Payment करते वक्त इन बातों का रखें खास ध्यान, नहीं तो हो जाएंगे बर्बाद

नई दिल्ली :- आज के इस डिजिटल दौर में कोई भी Cash लेकर नहीं चलता. ऐसे में UPI को भुगतान करने का सबसे आसान तरीका माना जाता है. यह करना सुरक्षित भी है क़्यूँकि यदि आपको कोई बड़ी पेमेंट करनी है ओर आपके पास Cash तो आपको बाहर जाते वक़्त खतरा महसूस होता है. UPI से आप किसी भी जगह से किसी को भी पेमेंट कर सकते है.

upi

पिछले कुछ सालों से सामने आ रही है जालसाजी की घटनाएं 

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) आज के वक़्त में Transaction करने के लिए काफ़ी फेमस है. यह इतना जल्दी होता है कि इसका इस्तेमाल व्यापक रूप से किया जा रहा है. Technology ने जीवन को आसान तो बना दिया है लेकिन इससे Fraud भी हो जाता है. UPI के Use में हो रही वृद्धि के साथ, बैंकिंग धोखाधड़ी का शिकार होने का भी खतरा रहता है. पिछले कुछ सालों में इस प्रकार की धोखाधड़ी की कई घटनाये सामने आई है .हालांकि, इसकी Safety के लिए कुछ सुरक्षा उपाय उपलब्ध हैं. यदि आप इनको अपनाते है तो यूपीआई Fraud से बच सकते है.

फर्जी तरीके से कॉल या मैसेज के द्वारा पूछते हैं UPI Pin

ठग धोखाधड़ी करने के लिए नए-नए पैतरे आजमाते रहते हैं. ऐसे में यदि आप भी धोखाधड़ी से बचना चाहते हैं तो आपको कुछ चीजों को ध्यान में रखना होगा. कभी भी अपने यूपीआई और पिन को किसी कस्टमर केयर कॉल या संदेशों के साथ शेयर न करें. Official लोगों की तरफ से कभी भी आपका UPI पिन नहीं पूछा जाता लेकिन जो लोग फर्जी तरीके से फ्रॉड करना चाहते हैं वह ऐसे हथकंडे अपनाते हैं. ऐसे लोग फर्जी तरीके से किए गए कॉल, मैसेज के माध्यम से आपका यूपीआई पिन जानने का प्रयास करते हैं.  ऐसे में हमेशा एसएमएस भेजने वाले या कॉल करने वाले की सारी जानकारी प्राप्त करें.

नियमित रूप से बदलते रहना चाहिए UPI पिन 

आपको कभी भी ऐसे ग्राहक सेवा प्रतिनिधियों को अपने मोबाइल/कंप्यूटर Control का Access नहीं देना चाहिए, जो आपके बैंक/ऐप Account में कुछ जरूरी सेटिंग्स को अपडेट करने या आपके केवाईसी को अपडेट करने का दावा करते है. ऐसे लोग फ्रॉड कर आपके पैसे निकाल सकते है. कभी भी किसी ऐसी वेबसाइट से लेनदेन नहीं करें जो Reward, Cashback या धन का दावा करती है. इनका लक्ष्य केवल आपका Pin जानना होता है. आपको नियमित रूप से अपना यूपीआई पिन बदलते रहना चाहिए. ऐसा करना आपके खाते को Safe रखता है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे