नई दिल्ली

Amit Shah on Muslim Reservation: गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, BJP की सरकार बनेगी तो खत्म करेंगे मुस्लिम आरक्षण

तेलंगाना, Amit Shah on Muslim Reservation :– गृह मंत्री अमित शाह तेलंगाना में रैली कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने एक बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि यदि तेलंगाना में भाजपा की सरकार बनती है, तो राज्य में मुस्लिम आरक्षण को समाप्त कर दिया जाएगा. साथ ही अमित शाह ने जोर देकर यह भी कहा कि बीजेपी 2023 में कर्नाटक और तेलंगाना दोनों में ही पूर्ण (Amit Shah on Muslim Reservation) बहुमत के साथ सरकार बनाती हुई दिखाई दे रही है. बता दें कि कर्नाटक सरकार ने हाल ही में राज्य में 4% मुस्लिम आरक्षण को समाप्त कर दिया था.

Amit Shah

तेलंगाना में रैली के दौरान अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान 

अब भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना मे मुस्लिम आरक्षण को लेकर भी एक बड़ा बयान दिया. अमित शाह की तरफ से दावा किया गया कि धर्म आरक्षित आरक्षण संविधान का उल्लंघन है. साथ ही उन्होंने कहा कि तेलंगाना में ऐसी कोई भी सरकार नहीं चल सकती, जिसकी स्टीयरिंग मजलिस के पास हो. उन्होंने कहा कि हम यहां पर एक ऐसी सरकार बनाएंगे, जो देश के विकास और आपके विकास के लिए समर्पित होगी. अमित शाह की तरफ से रैली में वादा किया गया कि मोदी जी के नेतृत्व में यहां भाजपा की सरकार बनेगी.

जल्द अमित शाह मनाएंगे तेलंगाना में स्वतंत्रता दिवस 

हैदराबाद के परेड ग्राउंड में तेलंगाना का स्वतंत्रता दिवस हम जल्द ही मनाएंगे. साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम मजलिस से नहीं डरते मजलिस आपके लिए मजबूरी है, भाजपा के लिए यह किसी प्रकार की कोई मजबूरी नहीं है. आने वाले समय में तेलंगाना में भाजपा की सरकार बनेगी और ओवैसी की नहीं बनेगी.आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है, मुझे कॉमेंट मे जरूर बताएं.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे