Haryana Newsनौकरी

HSSC Group C के 32000 पदों के लिए आवेदन का समय बढ़ा, अब इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई

चंडीगढ़ :- हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से ग्रुप सी के 32000 पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 मई रखी गई थी. हरियाणा कर्मचारी आयोग की तरफ से युवाओं को एक बड़ी राहत देते हुए अंतिम तारीख को बढ़ा दिया गया है. आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 मई तक 3.25 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन कर लिया है. फिर भी आयोग की तरफ से आवेदन के समय को बढ़ाने का फैसला लिया गया है.

hssc

ग्रुप सी के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी 

आज इस संबंध में आयोग की तरफ से जरूरी Notice भी जारी किया जा सकता है. सूत्रों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार 1 सप्ताह तक आवेदन करने की तिथि बढ़ाई जा सकती है, हालांकि आधिकारिक रूप से इस बारे में कोई भी जानकारी अभी Share नहीं की गई है. कुछ उम्मीदवार ऐसे भी है जिनसे फॉर्म भरते समय कुछ गलतियां हो गई है, मगर फॉर्म सबमिट होने के बाद वह उसको एडिट नहीं कर पा रहे हैं. इस पर आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खत्री से कुछ दिन पहले प्रश्न पूछे गए थी.कल भी इस बारे में उनसे प्रश्न पूछा गया कि क्या उन्हें अपना फॉर्म सबमिट करने की अनुमति आयोग की तरफ से दी जाएगी.

नए सिरे से भरना होगा इन उम्मीदवारों को फॉर्म

अध्यक्ष ने कहा कि 3.25 लाख उम्मीदवारों में से 12225 उम्मीदवारों की तरफ से आयोग से संपर्क और आग्रह किया गया है कि वे अपने फॉर्म को एडिट करना चाहते हैं. आयोग की तरफ से उम्मीदवारों की इस मांग पर विचार किया गया और फैसला लिया गया कि ऐसे उम्मीदवारों को नए सिरे से फॉर्म भरने का मौका दिया जाएगा.आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है, मुझे कॉमेंट मे जरूर बताएं.

अभी भी कर रहे हैं नए नियमों का इंतजार 

अध्यक्ष भोपाल सिंह ने बताया कि आयोग को अभी तक पुलिस सिपाही पदों की भर्ती के लिए नए नियम नहीं मिले हैं. गौरतलब है कि कई महीनों से बोर्ड इन भर्ती नियमों का इंतजार कर रहा है. पुलिस सिपाही भर्ती में CET लागू हुआ है, तो नियमों में CET शामिल करना है या नहीं. CET के बाद या पहले दौड़ लगानी है या लिखित परीक्षा होनी है. इस बारे में अभी कुछ भी तय नहीं किया गया है. अबकी बार पुलिस भर्ती से जुड़े नियमों में बदलाव भी किया गया है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे