चंडीगढ़

हरियाणा के CM का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरफ्तार, बोले- पता नहीं था मनोहर लाल मुख्यमंत्री हैं

चंडीगढ़ :- हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर का कुछ समय पहले डेथ सर्टिफिकेट जारी किया गया था. यह डेथ सर्टिफिकेट उत्तर प्रदेश से जारी किया गया था. डेथ सर्टिफिकेट वाले मामले का खुलासा यूपी पुलिस द्वारा किया गया है. इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड और कोई नहीं बल्कि जन्म और मृत्यु आंकड़ा अनुभाग का State कोऑर्डिनेटर निकला है. इस विभाग ने यह फर्जी डेथ सर्टिफिकेट पैसे कमाने के लिए बनाया था. यूपी पुलिस द्वारा 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, यह पांच आरोपी फर्जी सर्टिफिकेट बनाने में शामिल थे.

cm 3

हरियाणा के मुख्यमंत्री का बनाया गया फर्जी डेथ सर्टिफिकेट

सोनभद्र के एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया है कि 2 फरवरी 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पुत्र हरबंस लाल के नाम का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट जारी किया गया था. इस फर्जी डेथ सर्टिफिकेट का पंजीकरण संख्या डी/2023.60339-000021 थी. इस फर्जी डेथ सर्टिफिकेट की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय के जन्म मृत्यु डाटा असिस्टेंट मनोज कुमार द्वारा दर्ज करवाई गई थी. पुलिस ने इस शिकायत को पन्नू गंज थाने में दर्ज करवाया था. वहां पर इस पूरी खबर की जांच पड़ताल की गई थी.

पुलिस द्वारा किया गया कुछ आरोपियों को गिरफ्तार

जब पुलिस के पास केस दर्ज करवाया गया था उसके बाद पुलिस ने प्रशांत मौर्य, मोनू शर्मा उर्फ शिवानंद शर्मा, अंसार अहमद, मोहम्मद कैफ अंसारी और जन्म मृत्यु आंकड़ा विभाग में ठेका कर्मचारी यशवंत को गिरफ्तार कर लिया गया था. पुलिस के द्वारा इन सब से 4 लैपटॉप और 7 मोबाइल बरामद किए गए हैं.

ऐसे हुआ खुलासा

रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद पुलिस द्वारा जांच को शुरू किया गया. जांच में पता लगा कि कॉन्ट्रैक्ट पर रखा स्टेट कोऑर्डिनेटर यशवंत जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए सीआरएस पोर्टल की आईडी और पासवर्ड देता था. उसने यह आईडी और Pasward आरोपियों को भी दिया हुआ था. जिसके बाद इन सब के मोबाइल नंबर को उस आईडी पर पंजीकृत कर दिया गया था. जिससे कि आरोपियों को लॉगइन करते समय एक OTP भी मिलता था. यह सब प्रक्रिया करके ही यह आरोपी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम करते हैं.

Police ने बताया पैसों के लिए बनातें हैं फर्जी डेथ सर्टिफिकेट

पुलिस ने जब इन आरोपियों से पूछताछ की तब आरोपियों ने बताया कि स्टेट कोऑर्डिनेटर के दिए गए पासवर्ड से Login करने के बाद ही हम जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का काम करते हैं. हम सबको प्रत्येक प्रमाण पत्र जारी करने के लिए धनराशि मिलती है. हमने 2 फरवरी को मनोहर लाल पुत्र हरबंस लाल निवासी 719 न्यू प्रेम नगर पोस्ट प्रेम नगर करनाल हरियाणा पिन कोड 132001 का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए हमारे व्हाट्सएप अकाउंट पर एक विवरण भेजा गया था. जिस विवरण को हमने व्हाट्सएप पर आगे भेज दिया था. हम सब को यह जानकारी नहीं थी कि यह फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का है. जब हम सब को इस बारे में पता लगा तो हमने इस फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र को उसी वक्त रद्द कर दिया था.

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे Admin@khabriexpress.in पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे