फाइनेंस

ATM Cash by UPI: अब बिना डेबिट कार्ड के UPI से निकल सकेंगे ATM से पैसा, इस सरकारी बैंक ने शुरू की सुविधा

नई दिल्ली :- लोगों की सुविधाओं को देखते हुए और बैंकों में हो रही भीड़- भाड़ को कम करने के लिए बैंक द्वारा ऑटोमेटेड टेलर मशीन (ATM) की शुरुआत की थी. आपको रुपए का लेनदेन करने के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ती बल्कि आप ATM के जरिए पैसे निकलवा सकते हैं. बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) अपने ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन सुविधा लाया है वही अब यदि आपको ATM से पैसे निकालने हैं तो ATM साथ लेकर घूमने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब आप UPI के माध्यम से ATM से पैसे निकलवा सकते हैं.

upi

एक दिन में कर सकते है केवल दो बार पैसे का लेनदेन

बैंक ऑफ बड़ौदा ने इंट्रॉपरेबल कार्डलेस कैश Withdrawal की सुविधा लागू की है. BOB का दावा है कि ऐसी सुविधा देने वाला वह पहला सरकारी Bank है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने ग्राहकों को एटीएम से नगद निकासी के लिए Debit Card का इस्तेमाल करने की अनुमति दी हुई है. BOB ने अपने ग्राहकों को एक दिन में केवल दो बार धन के लेनदेन की सुविधा दी है. एक बार में ग्राहक अधिकतम 5000 रूपये की निकासी कर सकता है, यानी कि 1 दिन में वह ATM से कुल 10,000 रूपये निकाल सकता है.

UPI के माध्यम से कर सकते हैं पैसे की निकासी  

बैंक के अनुसार उसकी ICCW सुविधा का लाभ उठाकर ग्राहक UPI एवं भीम UPI का प्रयोग करने वाले अन्य ग्राहकों के बैंक भी पैसे की निकासी कर सकते हैं. बैंक के मुख्य डिजिटल अधिकारी अखिल हांडा ने कहा कि ICCW सेवा की पेशकश से ग्राहकों को कार्ड का इस्तेमाल किए बिना नगद निकासी की छूट देता है. BOB के पूरे देश में 11000 से भी अधिक ATM है. RBI ने बैंको से स्कीमिंग, क्लोनिंग और डिवाइस से छेड़छाड़ करने वाले अपराधियों रोकने के लिए ATM के लिए ICCW ऑप्शन उपलब्ध कराने को कहा है.

UPI के द्वारा पैसे निकालने का तरीका  

यदि आप भी इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं तो बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम का यूपीआई नगद निकासी का Option चुने. इसके बाद आपको जितनी राशि चाहिए है उसको ATM मशीन में भरे. फिर ATM की स्क्रीन पर एक QR Code प्रदर्शित होगा. इस कोड को ICCW के लिए अधिकृत UPI एप का प्रयोग कर स्कैन करने के बाद एक दिन के लिए अधिकृत करना होगा उसके बाद आपका पैसा ATM मशीन से बाहर आ जाएगा. यदि आप कहीं जा रहे हैं और ATM भूल जाते हैं तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. BOB द्वारा दी जा रही इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे