मनोरंजन

‘कच्चा बादाम’ Song से रातों- रात फेमस हुए भुबन बड्याकार के बुरे दिन फिर लौटे, 2 वक्त की रोटी के हुए मौहताज

पश्चिम बंगाल :- कच्चा बादाम गाना गाकर Famous हुए पश्चिम बंगाल के गांव के भुबन बड्याकर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. बता दें कि अबकी बार उनका कोई भी Singing Video वायरल नहीं हुआ है, बल्कि अबकी बार उनकी चर्चाओं में आने की वजह कुछ ओर ही है. वह मुसीबत से जूझते हुए नजर आ रहे हैं. हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें किसी शख्स ने ठग लिया है. धोखे से एक Document पर साइन करवा लिए है, जिसकी वजह से वह अपना Song ही नहीं गा पा रहे हैं.

Kacha Badam Singer

एक बार फिर चर्चाओं में आए कच्चा बदाम गाने के सिंगर 

इस गाने को गाकर वह इतना मशहूर हुए थे, अब उसी गाने को गाने की वजह से उन पर कानूनी कदम भी उठाए जा रहे हैं. भुबन ने बताया कि जैसे ही वह अपने गाए हुए गाने के साथ कोई भी Video Post करते हैं, वैसे ही उनके पास Copyright का नोटिस आ जाता है. उनके वीडियो को भी Share होने से रोक दिया जाता है. हाल ही में उन्होंने इंडिया टुडे को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि गोपाल नाम के एक शख्स ने उनके साथ धोखा किया है और 3 lakh रूपये देकर धोखे से उनसे कुछ Document साइन करवा लिए, जिस वजह से वह अपना खुद का गाना ही नहीं गा पा रहे है.

इस वजह से बढ़ गई है उनकी मुसीबतें 

भुबन से गोपाल ने कहा था कि वह अपने YouTube पर इस गाने को चलाने की इजाजत के लिए दस्तावेज साइन करवा रहे हैं. परंतु अब वह कह रहा है कि मैंने Copyright खरीद लिया है भुबन कहते हैं कि मैं तो एक अनपढ़ इंसान हूं, मुझे तो यह समझ नहीं आता कि यह जानते हुए भी मेरा फायदा उठाया गया. उन्होंने कहा कि वह कुछ कमाई नहीं कर पा रहे है, अगर वह पिछली कमाई के पैसों से जो घर बनवा रहे थे. वह काम भी अब रुक गया है. उनको डर लग रहा है कि अगर जल्द ही इस मामले में कुछ नहीं हुआ, तो उनके घर में खाने के भी लाले पड़ जाएंगे.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे