फाइनेंस

SBI से Loan लेने वाले ग्राहकों के लिए बुरी खबर, अब देना होगा ज्यादा ब्याज

नई दिल्ली :- अगर आपने भी स्टेट बैंक आफ इंडिया से लोन लिया हुआ है या आप लोन लेने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. एसबीआई की तरफ से अपने ग्राहकों को एक बड़ा झटका दिया गया है. जिसके बाद अब लोन महंगे हो जाएंगे. देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर के बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से MLR और बेस रेट को बढ़ा दिया गया है. जानकारी देते हुए बताया गया कि बढ़ी हुई ब्याज दर 15 दिसंबर 2023 से लागू की जा चुकी है.

sbi

SBI ने दिया ग्राहकों को बड़ा झटका 

बैंक की तरफ से बढी हुई ब्याज दरों के बारे में वेबसाइट पर भी जानकारी अपलोड कर दी गई है. अब आप सोच रहे होंगे कि एमसीएलआर क्या होता है. बता दे कि जिस दर पर बैंक ग्राहकों को लोन देता है, उसे एमसीएलआर कहा जाता है. एसबीआई ने नई बेस रेट को 10.10% से बढ़कर 10.25% कर दिया है. एसबीआई की दिसंबर 2023 के लिए MCLR दरे 8% से 8.85% के बीच होने वाली है. वही ओवरनाइट दरे 8% निर्धारित की गई है. एक महीने और 3 महीने के लिए एमसीएलआर दरों को भी 0. 5% से इंक्रीज कर दिया गया है, इसके बाद दरे बढ़कर 8.2% हो गई है.

15 दिसंबर से लागू हो चुकी है नई दरे 

6 महीने की एमसीएलआर 10 बीपीएस से बढ़कर 8.55% हो गई है. वहीं ग्राहकों के लोन से जुड़े एक साल के एमसीएलआर में भी 0.10% की इंक्रीमेंट की गई है. 15 दिसंबर 2023 से यह बदलाव लागू हो चुका है. एसबीआई की तरफ से हाल ही में होम लोन की ब्याज दरों में भी 65 बेसिक प्वाइंट तक का इजाफा किया गया था. अब आपको भी पहले से ज्यादा EMI का भुगतान करना होगा.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे